यहां अगर मिल जाए नौकरी तो समझो जिंदगी सफल, हफ्ते में करना होगा सिर्फ चार दिन काम
अगर आप नौकरी करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। इसे पढ़कर आपको भी इस कंपनी को ज्वाइन करने का मन करेगा। जी हां, वजह ही कुछ ऐसी है। अब भला कोई इंसान ऐसी जगह काम करने से कैसे मना कर सकता है जहां कर्मचारियों को हफ्ते में चार दिन ही काम करना होगा। हैरान हो गए न सुनकर..? 
कंपनी में 240 कर्मचारियों पर यह परीक्षण किया गया। उनसे कहा गया कि वे हर हफ्ते सिर्फ चार दिन ही काम पर आएं। इस दौरान उनकी तनख्वाह में भी कोई कटौती नहीं की गई। ये ट्रॉयल ऑकलैंड यूनिवर्सिटी की रिसर्चरों ने की। रिसर्चरों के मुताबिक काम के घंटे घटाने से कामकाज पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। इस फैसले के बाद से कंपनी से कंपनी में खुश रहने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़ गया जिसके बाद से कंपनी के ग्रोथ रिपोर्ट में भी सकारात्मक बदलाव नजर आया।जहां पहले 58 प्रतिशत लोग ही कंपनी में खुश रहते थे वही अब 78 प्रतिशत लोग अब खुश रहने लगे हैं।
आज के समय में काम काज और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना बड़ी समस्या है। तकनीकी बदलावों के चलते रोजगार के तरीके बदल रहे हैं। यही वजह है कि होम ऑफिस और रिमोट वर्क जैसे तरीके अब कई कंपनियां इस्तेमाल करने लगी हैं।





