अगर आप एल्कोहल का सेवन अचानक बंद कर देते है, तो आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा यह असर

एल्कोहल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। जिससे आप कई बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। लेकिन जब आप इसका सेवन करना बंद कर देते हैं तो आपके शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं जो आपके लिए अच्छे होते हैं।If you consume alcohol

एल्कोहल का सेवन बंद कर देना एक बहुत अच्छी आदत है। खासकर तब जब आप इसका रोजाना सेवन करने लगते हैं। अगर एल्कोहल आपके काम और रिश्तों को प्रभावित करने लगे तो उसे तुरंत ही छोड़ देना ही बेहतर होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगते हैं। जो आपके अंगों को खराब करने लगते हैं। ज्यादा मात्रा में एल्कोहल का सेवन करने से आपको डायबिटीज, लीवर से संबंधित समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन जब आप एल्कोहल का सेवन करना बंद करते हैं तो उसके बाद भी आपके शरीर पर कई प्रभाव दिखते हैं। तो आइए आपको एल्कोहल बंद करने पर इससे शरीर पर होने वाले प्रभावों के बारे में बताते हैं।

अच्छे से नींद लेना:

एल्कोलिस्म: क्लीनिक एंड एक्सपेरीमेंटल की एक रिसर्च के मुताबिक एल्कोहल का सेवन करने के बाद आपके दिमाग में एल्फा वेव बढ़ जाती हैं जिसकी वजह से आराम करते समय भी आप जगे रहते हैं। जिसका परिणाम आपकी नींद पूरी ना होना होता है। इसके विपरीत जब आप एल्कोहल का सेवन करना बंद कर देते हैं तो आपको अच्छी नींद आती है साथ ही आपको अगले दिन अच्छा और खुशनुमा महसूस होता है।

इसे भी पढ़े: अगर भी है एसिडिटी समस्या तो न हो शर्मिंदा, बस अपनाएं ये उपाय

डिनर के समय कम खाना: एल्कोहल का सेवन करने से आप ज्यादा मात्रा में खाने लगते हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि शराब हमारी इंद्रियों को बढ़ाती है। एल्कोहल के सेवन से  मस्तिष्क में हाइपोथैलेमस की गतिविधि बढ़ जाती है जिसकी वजह से आप गंध के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। एल्कोहल का सेवन बंद कर देने से आप डिनर के समय बहुत कम खाते हैं।

वजन कम होना:

एल्कोहल का सेवन करने से आपके कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से आप 300-450 कैलोरी ज्यादा खाने लगते हैं। अगर आपके भोजन से इतनी मात्रा में कैलोरी कम होने लग जाए तो आपका वजन कम होने लगता है।

मीठा खाने की इच्छा होने लगती है: शुगर डोपामाइन केमिकल के लेवल को बूस्ट करती है। जिससे आपको अच्छा महसूस होता है। ऐसा ही आपको एल्कोहल का सेवन करने से भी होता है। लेकिन यह सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है इससे बेहतर मीठे का सेवन करना होता है।

Back to top button