प्रेग्नेंसी में खांसी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

 गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। चूंकि सर्दियों का मौसम जारी है और इस मौसम में सर्दी-खांसी होना आम है लेकिन गर्भवती महिलाओं में यह समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर गले की खराश को कम कर सकती हैं।\

किसी भी महिला के लिए गर्भावस्था बहुत ही नाजुक स्थिति होती है। गर्भवती महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

सर्दियों के मौसम में गर्भावस्था के दौरान पाचन से जुड़ी समस्याओं के अलावा खांसी की भी समस्या आम हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से गले की खराश को दूर कर सकती हैं।

शहद
शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो प्राकृतिक रूप से खांसी कम करने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप मां बनने वाली हैं और खांसी से परेशान हैं, तो शहद जरूर खाएं। इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से गले की खराश कम हो सकती है जिससे आप खांसी से राहत पा सकती हैं।

गर्म पानी से गरारे करें
गले की खराश को शांत करने के लिए आप दिन में दो-तीन बार गर्म पानी से गरारे कर सकती हैं। इसके अलावा गर्म पानी में नमक मिलाकर भी गरारे करने से फायदा मिलता है।

अदरक की चाय
अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो खांसी को कम करने में मददगार है। अगर आप खांसी से परेशान हैं, तो इससे राहत पाने के लिए अदरक की चाय पी सकती हैं। इसे बनाने के लिए पैन में पानी गर्म करें और इसमें अदरक के टुकड़े डालें फिर छान लें । इस ड्रिंक में शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

चिकन सूप
चिकन सूप स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो गले की सूजन को कम कर खांसी से राहत दिलाने में मददगार है।

विटामिन-सी रिच फूड्स
विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मददगार है। जिससे शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं की डाइट में संतरे, नींबू, आंवला आदि शामिल कर सकते हैं।

भाप लें
भाप लेने से गले की खराश कम होती है और बलगम आसानी से बाहर निकलता है। इसके लिए आप गर्म पानी में नीलगिरी का तेल मिलाकर भाप ले सकते हैं।

Back to top button