अगर आप भी कर रहे है वर्क फ्रॉम होम तो… यू रखें आंखों का ख्याल

आंखें कुदरत की दी हुई वो नियामत हैं, जिनसे हम तमाम दुनियां को देखते हैं। लॉकडाउन ने इन आंखों पर भी बोझ बढ़ा दिया है। ज्यादातर लोग ऑफिस के बदले घर से ही काम कर रहे हैं। अगर ऑफिस में 8 घंटे की शिफ्ट होती है तो वर्क फ्रॉम हॉम में लोग कुछ अधिक ही काम कर लेते हैं।

इतना ही नहीं लॉकडाउन में लैपटॉप को छोड़ते हैं तो कुछ समय टीवी देखने में बीता देते हैं, तो बाकी समय मोबाइल पर वेब सीरीज देख लेते हैं। इस सब कामों के बीच आंखों को थोड़ा भी आराम नहीं है। नतीजा आंखों में जलन और दर्द, यहां तक की आंखों की रोशनी पर भी फर्क पड़ रहा है। आंखें बेहद कीमती हैं, इसलिए उनकी हिफाजत करना बेहद जरूरी है।

आइए जानते हैं कि इस लॉकडाउन में कैसे आप अपनी आंखों की एक्सरसाइज करके और घरेलू नुस्खों को अपनाकर आंखों को ठीक रख सकते हैं।

आंखों में जलन है या फिर आंखें भारी हो रही हैं तो एक बर्तन में साफ पानी लेकर उसमें आंखों को डूबोएं। कई बार ऐसा करने से आंख में जो भी डस्ट होगी, वह बाहर आ जाएगी और आंखें साफ हो जाएंगी।

रिलैक्सेशन एक्सरसाइज आंखों को अधिक स्ट्रेस से राहत पहुंचाने में कारगर है।

पलके झपकाएं- आंखों पर देर तक रहने वाले तनाव को कम करने के लिए यह बहुत आसान एक्सरसाइज है।

दूर तक देखें इसके लिए आप एक ऐसा टार्गेट चुनें, जो आपकी नजर से सबसे दूर हो और उसे देखने की कोशिश करें।

आंखों में सूजन आ रही है तो बर्फ के कुछ टुकड़ों को एक कपड़े व रूमाल में बांध लें। अब इसे कुछ देर आंखों के आसपास धीरे-धीरे धुमाएं, इससे राहत मिलेगी।

अपनी आंखों में ठंडे पानी की छींटे मारें, इससे भी आंखों को आराम मिलेगा।

आंखों पर कुछ देर खीरा लगाकर रखें, ऐसा करने से आंखों को ठंडक का एहसास होता है और सूजन कम होने लगती है।

रात को सोने से पहले रूई या कॉटन पैड को दूध में डुबोकर 5-10 मिनट के लिए आंखों पर रखें। ऐसा करने से सुबह आंखें फ़्रेश दिखेगी।

अगर घरेलू तरीकों से भी आंखों की समस्या कम नहीं होती तो आंखों में किसी अन्य समस्या जैसा महसूस हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। 

Back to top button