अगर आप भी हमेशा रहना चाहते हैं खुश तो जाइए दुनिया के सबसे सुखी देश फिनलैंड

ठंडे मौसम और लंबी सर्दियों वाला देश फिनलैंड अब दुनिया का सबसे खुश देश भी बन चुका है। यह बात बुधवार को आई संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट कह रही है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक 156 देशों की लिस्ट में सबसे ऊंचे पायदान पर नॉर्डिक राष्ट्र हैं। इस रिपोर्ट में जीवन प्रत्याशा, सामाजिक समर्थन, सामाजिक स्वतंत्रता जैसे मुद्दों से देश की प्रसन्नता का आंकलन किया गया।
अगर आप भी हमेशा रहना चाहते हैं खुश तो जाइए दुनिया के सबसे सुखी देश फिनलैंड
अगर आप भी हमेशा रहना चाहते हैं खुश तो जाइए दुनिया के सबसे सुखी देश फिनलैंड रिपोर्ट में फिनलैंड सबसे सुखी जगह के रूप में उभरा। बावजूद इसके कि यहां सूरज बहुत कम निकलता है और यहां का तापमान भी काफी कम रहता है जो कि डिप्रेशन होने के उत्तरदायी कारणों में से एक हैं। बीते साल की रिपोर्ट के मुताबिक पहले फिनलैंड पांचवें स्थान पर था लेकिन इस बार वह पहले पायदान पर आ गया है।
अगर भारत की बात की जाए तो रिपोर्ट में भारत का स्थान 133वां है जबकि खुश रहने के मामले में आतंकी देश पाकिस्तान और गरीब देश नेपाल भारत से आगे निकल चुके हैं। रिपोर्ट में पाकिस्तान का स्थान 75वां और नेपाल का स्थान 101वां रहा। पिछले साल भारत का स्थान 122वां था। अब यह 11 पायदान नीचे गिरकर 133वें स्थान पर आ गया है। यदि भारत के अन्य पड़ोसी देशों की बात की जाए तो भूटान का स्थान 97वां, बांग्लादेश का 115वां, श्रीलंका का 116वां और चीन का स्थान 86वां रहा।





