अगर आपके भी हाथ में इस जगह का तिल तो… जान लीजिये कैसा होगा आने वाला समय

यदि आपको किसी व्यक्ति के स्वभाव, चरित्र और भविष्य के बारे में कुछ मालूम करना है तो आपको ज्योतिष विद्या के जानकार के पास जाना हो सकता है। वहीं हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाओं, निशानों और बनावट से भविष्य के बारे में काफी जानकारी हासिल की जा सकती है।वहीं  हथेली पर लकीरों के अलावा शरीर पर बने तिल से भी व्यक्ति के अच्छे भविष्य या बुरे समय का पता लगाया जा सकता है। चलिए जानते हैं हथेली पर बने तिल किस बात की तरफ इशारा करता है।

वहीं अगर आपकी हथेली की उंगलियों में कोई तिल का निशान बना हुआ है तो समझिए आप बहुत ही भाग्यशाली व्यक्ति हैं। इसके साथ ही हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से को बुध पर्वत कहते हैं। ऐसे में अगर बुध पर्वत पर तिल का निशान बना होता है तो आपको अक्सर नुकसान होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। वहीं मंगल पर्वत पर ( अंगूठे का निचला हिस्सा) तिल होने से दुर्घटना होने की संभावना होती है।

शुक्र पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर असर पड़ता है।यदि शनि पर्वत के नीचे तिल  हो तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति बहुत धनवान और भाग्यशाली होते हैं।गुरु पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशियां और आर्थिक संपन्नता बनी रहती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों की हथेली पर सूर्य पर्वत पर तिल होता है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है।

Back to top button