अगर आपकी हथेली पर है यह चिन्ह, तो जान लें इसका प्रभाव

 हमारे हथेली पर मौजूद हस्तरेखाओं का जीवन पर काफी प्रभाव पड़ेता है। इन रेखाओं के आधार पर वर्तमान और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। हथेली में पर्वतों, रेखाओं और चिन्हों के आधार पर भविष्य का कथन किया जाता है। इन चिन्हों में कई लाभ तो कुछ हानि करते हैं। कई बार रेखाओं पर होने वाला एक ही चिन्ह शुभ और अशुभ का कारण बनते हैं। जैसे द्वीप जिस रेखा या पर्वत पर है तो अशुभ फल पैदा करता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हथेली पर द्वीप चिन्ह होने के शुभ और अशुभ फल के बारे में।

– हमारे तर्जनी अंगुली के मूल में बृहस्पति पर्वत माना गया है। अगर द्वीप चिन्ह इस पर्वत पर हो जो जातक का आत्मविश्वास कमजोर होता है। ऐसे व्यक्ति को खुद पर भी भरोसा नहीं होता है।

– मनुष्यों के मध्यमा अंगुली के मूल में शनि पर्वत होता है। अगर द्वीप का चिन्ह शनि पर्वत पर है तो व्यक्ति के कामों में परेशानियां उत्पन्न होती हैं।

– अनामिका अंगुली के मूल में सूर्य पर्वत कहा गया है। यदि यहां पर द्वीप चिन्ह है तो व्यक्ति निराशावादी और स्वभाव से चिड़चिड़ा होता है। उसे सफलता बड़ी मुश्किल से मिलती है।

– कनिष्ठिका अंगुली के मूल में बुध पर्वत होता है। इस पर्वत पर द्वीप चिन्ह होने पर जातकों को व्यापार में हानि होती है। अपने कामों के कारण समाज में आलोचना का सामना करना पड़ता है।

-अंगूठे के मूल में शुक्र पर्वत माना जाता है। इस पर्वत पर द्वीप चिन्ह होने पर व्यक्ति का पारिवारिक जीवन कष्टदायक रहता है।

– चंद्र पर्वत पर अगर द्वीप चिन्ह है तो शख्स का स्वभाव हमेशा क्रूर होता है। ऐसे व्यक्ति अपराधी किस्म के होते हैं।

– जीवन रेखा पर द्वीप चिन्ह होने से सेक्स लाइफ ठीक नहीं रहती है।

– भाग्य रेखा पर द्वीप चिन्ह होने पर व्यक्ति को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बड़े संघर्ष करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button