अगर कुंडली में अशुभ है चंद्रमा, तो न लें चांदी का दान और रखें इन बातों का ध्यान

ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, पीड़ित हो या अशुभ हो तो व्यक्ति हमेशा मानसिक परेशानियों से घिरा रहता है।

चंद्रमा

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग जरा-जरा सी बात पर भी हमेशा उलझे या परेशान रहते हैं। जबकि समस्या का मूल कारण कुछ भी नहीं होगा। इसकी वजह अशुभ चंद्रमा है, जो व्यक्ति के मन को परेशान करता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय, जिससे कुंडली में अशुभ चंद्रमा के प्रभाव को कम किया जा सकता है…

संकट से पाना है छुटकारा तो इस मुहूर्त में करें गणेश जी की पूजा

किसी भी व्यक्ति से चांदी से बनी कोई भी चीज उपहार में या दान में न लें। इसके उलट आपको चांदी का दान करना चाहिए।दूध का दान करें। सोमवार को दूध का सेवन न करें। दान करना हो तो गुप्त दान करें और अपने दाने के बारे में घमंड नहीं करें। नारियल का सेवन करें, सफेद कपड़े पहनें। घर में चांदी या पारे के शिवलिंग को स्थापित करके रोज पूजन करें। घर में पूजा के बाद हो सके तो शंख बजाएं। इससे भी चंद्र के अशुभ असर खत्म होते हैं।

Back to top button