अगर आपके भी हाथ में दबा है हथेली के बीच का हिस्सा तो आप हैं बहुत खास…

संसार ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास समस्त सुविधाएं हैं। उनके पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। ऐसे लोगों पर लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। घर में धन-धान्य में निरंतर बढ़ोतरी होती रहती है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार ऐसे लोगों के हाथों में विशेष स्थितियां रहती हैं। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में हथेली का बीच का हिस्सा दबा हुआ और गहरा होने के साथ ही सूर्य एवं गुरु पर्वत पुष्ट, मजबूत एवं उभरे हुए हों तो ऐसे व्यक्ति व्यक्तित्व के बहुत ही धनी होती हैं। उनका व्यक्तित्व बिल्कुल अलग होता है। यदि भाग्य रेखा शनि पर्वत के मूल को छूती हो तो यह स्थिति हाथ में शुभकर्तरी योग बनाती है।

जिन लोगों के हाथों में ऐसा योग होता है वे तेजस्वी और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। लोग उनके प्रभाव में शीघ्र आ जाते हैं। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व जादुई होता है। इस तरह के लोगों के आसपास समस्त सुविधाएं होती हैं। उन पर लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है। ऐसे लोगों के पास कमाई के स्रेात भी एक से अधिक होते हैं। ऐसे लोगों को अपने पूर्वजों से जो भी संपत्ति या धन मिलता है वे उसमें निरंतर बढ़ोतरी करते रहते हैं। शारीरिक रूप से भी ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। विपरीत लिंगी की ऐसे लोगों के जीवन में लंबी लाइन रहती है। हालांकि कभी-कभी ऐसे लोग व्यक्ति घमंडी भी हो जाते हैं जो इनके व्यक्तित्व का नकारात्मक पक्ष होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button