अगर नहीं किया ये काम तो निरस्त कर दिया जाएगा आपका राशन कार्ड
अगर एक हफ्ते के भीतर आपने खाद्य पूर्ति विभाग का यह नियम नहीं माना तो राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।राशन कार्ड को आधार लिंक कराने में बरती जा रही ढिलाई के बाद अब खाद्य पूर्ति विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। 
राशन कार्ड धारकों को 30 जून तक आधार लिंक कराने का समय दिया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को लगातार राशन कार्ड को आधार लिंक कराने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन वह लापरवाह बने हुए हैं।
विपिन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से नए दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें आधार लिंक कराने की समय सीमा 30 जून निर्धारित की गई है। विभाग निर्देशों को सख्ती से लागू करेगा।





