ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष का ताज बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

गुरुवार से शुरू हो रही सीरीज में भारत यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि वह कोई अंक न गवाए और भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकार रखने के इरादे से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उतरेगी ।

via
भारत तालिका में 115 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहा है, अगर वह सीरीज 2-0 से भी जीत लेता है, तो भी उसे एक ही अंक का फायदा होगा, क्योंकि दोनों टीमों के बीच रेटिंग अंक का बड़ा अंतर है,
पाकिस्तान अगर दोनों मैच जीत जाता है, तो उसके 97 अंक हो जाएंगे और दशमलव अंक तक गणना करने पर वह श्रीलंका को पीछे छोड़ देगा, ऑस्ट्रेलिया के अभी 106 अंक है और वह केवल दशमलव अंक के आधार दक्षिण अफ्रीका से पीछे है और सीरीज जीतने पर दूसरे नंबर पर आ जाएगा, ऑस्ट्रेलिया के 1-0 की जीत से 107, जबकि 2-0 की जीत से 109 अंक हो जाएंगे,
भारतीय कप्तान विराट कोहली भी बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे, वह ऑस्ट्रेलिया के प्रतिबंधित बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से सिर्फ एक अंक आगे हैं ।

Back to top button