IBall ने 6299 रुपए में लॉन्च किया 21 भारतीय भाषाओं वाला स्मार्टफोन

iBall ने 6299 रुपए में लॉन्च किया 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन इलेक्ट्रानिक्स कंपनी आईबाल ने भारत में अपना ‘एंडी 5G ब्लिंक’ 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फिलहाल यह हैंडसेट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

IBall ने 6299 रुपए में लॉन्च किया 21 भारतीय भाषाओं वाला स्मार्टफोनजल्द ही इसकी फ्लैश सेल आयोजित की जा सकती है। इस फोन की कीमत 6299 रुपये है। iBall Andi 5G Blink 4G के फीचर्स इस फोन में 5 इंच की FWVGA आईपीएस डिस्प्ले है। 

एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला ये फोन 1 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। यह फोन डुअल सिम और 4जी एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोटाग्रफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है तो वहीं, एलईडी फ्लैश के साथ 5 एमपी का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। 

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए GPRS/ EDGE, 3G, हॉटस्पॉट के साथ वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी, यूएसबी- ओटीजी और जीपीएस जैसे फीचरर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने ये दावा किया है कि यह फोन 9 भारतीय सिस्टम भाषाओं को सपोर्ट करता है, जबकि 21 भारतीय भाषाओं को लिखने और पढ़ने के लिए सपोर्ट करता है।

 
Back to top button