कांग्रेस की इस बड़ी महिला नेता ने लिखा… I Love Modi Ji…सोनिया हैरान; राहुल परेशान

नोटबंदी को लेकर कांग्रेस की एक महिला नेता ने मोदी की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं उन्होंने लिखा है कि I love Modi Ji, इसके बाद से पूरी पार्टी परेशान है।
बड़ी खबर: विपक्ष के आगे झुकी मोदी सरकार, नोटबंदी से हटी पीछे
नोटबंदी को लेकर इन दिनों सियासत जोरों पर है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के कारण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं चल पा रहा है। विपक्षी दल लगातार प्रधानमंत्री से मांग कर रहे हैं कि वो संसद में आकर बयान दें। कांग्रेस जहां नोटबंदी का विरोध कर रही है। वहीं उसकी एक महिला नेता ने ऐसा कुछ किया है जिसके कारण पार्टी आलाकमान हैैरान रह गया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी परेशान हैं। दरअसल ये महिला नेता गुजरात की है। जिन्होंने व्हाट्सएप पर एक मैसेज लिखा था जो अब वायरल हो गया है। इस मैसेज के कारण कांग्रेसियों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वो इस पर क्या प्रतिक्रिया दें।
मोदी सरकार को नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया तगड़ा झटका
आपको बता देते हैं कि इस महिला नेता ने आखिर लिखा क्या है जो वायरल हो गया है। दरअसल इस महिला नेता ने व्हाट्सएप ग्रुप पर पीएम मोदी के नाम एक संदेश लिखा। उन्होने लिखा कि I Love Modi Ji, मुझे आप पर गर्व है। कांग्रेस की इस महिला नेता का नाम कृतिका वैद्य बताया जा रहा है। ये गुजरात के नवसारी में वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस की पार्षद है। कृतिका ने केवल संदेश ही नहीं लिखा है बल्कि उसके साथ दिल वाला आइकन भी बनाया है। महिली नेता ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर नोटहंदी की जमकर तारीफ की है। कांग्रेस की महिला नेता का ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसको लेकर तरह-तरह की राय दे रहे हैं। खास तौर पर कांग्रेसी नेता इस मैसेज के बाद परेशान हो गए हैं।
RBI ने खुद ही छापे 500 के नकली नोट; जानिए बड़ी वजह और पहचान
कांग्रेसियों को नहीं समझ आ रहा है कि इस पर क्या प्रतिक्रिया दें। हालांकि कृतिका के मैसेज की बात को आलाकमान तक पहुंचा दिया गया है। बड़ी बात ये है कि कृतिका ने पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ नहीं की है। वो इस से पहले भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर चुकी हैं। एक बार उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए वो पीएम मोदी पर बनाई रंगोली को शेयर कर चुकी हैं। उस समय भी उन्होंने व्हाट्सएप पर लिखा था कि आज मेरी रंगोली सफल हुई, जय जय मोदी । कृतिका का वो पोस्ट भी काफी वायरल हुआ था। पार्टी में उस पोस्ट के बाद हाहाकार मचा गया था। कृतिका को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर से कृतिका ने मोदी की तारीफ की है। जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।
आरबीआई ने दिखाया नोट बदलने का नया रास्ता; पीएम मोदी को मिला ठेंगा
गुजरात की कांग्रेस ईकाइ ने घटना के बारे में आलाकमान को बता दिया है। आगे के निर्देश दिल्ली से मिलेंगे। उसके बाद तय किया जाएगा कि कृतिका के खिलाफ क्या औक किस तरह का एक्शन लिया जाएगा। कृतिका का मैसेज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो चुका है। खास बात ये है कि एक तरफ पूरी कांग्रेस नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार का विरोध कर रही है। विपक्ष को एकजुट कर रही है। वहीं उसके ही नेता मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले की तारीफ कर रहे हैं। ये पार्टी के लिए काफी असहज करने वाली स्थिति है। यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी नोटबंदी को लेकर सरकार की आलोचना की है। ऐसे में अगर अपना ही कोई नेता सरकार की तारीफ करे तो समस्या तो खड़ी होनी ही है।





