हाइब्रिड कारें आम पेट्रोल-डीजल कारों से कई मामलों में होती हैं काफी बेहतर, खरीदने से पहले जाने इसके फायदे

भारत मेंहाइब्रिड कारों की भी डिमांड है, वजह ये है कि हाइब्रिड कारें आम पेट्रोल-डीजल कारों से कई मामलों में काफी बेहतर होती हैं। यही वजह है कि लोग इन पर पहले से ज्यादा अब फोकस कर रहे हैं। अगर आप भी कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले आपको हाइब्रिड कारों के फायदे जान लेना चाहिए। तो आइए विस्तार से जानते हैं हाइब्रिड कारों के फायदे के बारे में…

बेहतरीन होता है पिकअप

हाइब्रिड कारों का पिकअप बेहतरीन होता है और इसके पीछे वजह है इलेक्ट्रिक मोटर का सपोर्ट, क्योंकि आम कारों में सिर्फ इंजन होता है जबकि हाइब्रिड कारों में इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है।

ज्यादा माइलेज देती है कार

हाइब्रिड कारें आम कारों की तुलना में ज्यादा माइलेज देती हैं जिसकी वजह है इसकी बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर जो इंजन के साथ काम करती है और इसका लोड कम करती है और कार का माइलेज भी बढ़ जाता है।

प्रदूषण होता है कम

इलेक्ट्रिक मोटर की वजह से ये कार कम प्रदूषण फैलाती है। हालांकि इस कार में प्रदूषण होता है लेकिन इनकी मात्रा कम होती है। इन कारों की कीमत आम कारों से ज्यादा होती है साथ ही इनकी मेंटेनेंस भी महंगी होती है।  

बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर से होती हैं लैस

हाइब्रिड कारों में किसी इलेक्ट्रिक कार की ही तरह बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर दी जाती है। हालांकि इन दोनों की क्षमता काफी कम होती है। आपको बता दें कि ये इलेक्ट्रिक मोटर फ्यूल इंजन के साथ काम करती है और कार को एक्स्ट्रा पावर सपोर्ट प्रदान करती है।

अगर इन खासियतों पर नजर डाली जाए तो हाइब्रिड कारें कई मामलों में आम फ्यूल कारों से काफी बेहतर नजर आती हैं। हालांकि कई बार आप बजट के चलते हाइब्रिड कार नहीं खरीद पाते, जिसे ध्यान में रखते हुए कार निर्माता कंपनियां किफायती कारों में भी माइल्ड हाइब्रिड तकनीक ऑफर कर रही हैं।

Back to top button