लुधियाना.रेप के मामले में जेल में बंद आरोपी जमानत पर छूटते ही अपनी तलाकशुदा पत्नी के साथ हेरोइन और चूरा-पोस्त तस्करी करने लगा। आरोपी जीरकपुर से लुधियाना महिला को नशा सप्लाई करता था। वहीं ग्राहक ढूंढ़ रही महिला को एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने ताजपुर रोड स्थित पानी वाली टंकी के पास काबू कर लिया। थाना डिवीजन सात पुलिस ने महिला पर केस दर्ज किया है।
आरोपी महिला संजय गांधी कॉलोनी की मधु बाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि ताजपुर रोड पर पानी टंकी के पास नाकाबंदी के दौरान मधु बाला को चेकिंग के लिए रोका। महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की कुछ साल पहले जीरकपुर के विक्की शर्मा से शादी हुई थी। कुछ समय बाद तलाक हो गया। विक्की जीरकपुर में रहने लगा। महिला ताजपुर रोड पर रहने लगी। विक्की पर अंबाला पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया था। पांच महीने पहले वह जमानत पर छूटा था। महिला की एक टांग ठीक होने से रोजी-रोटी कमाने में कठिनाई हो रही थी।
विक्की ने मधु से संपर्क कर नशा बेचने को कहा। मधु ने उसके साथ नशा बेचने लगी। महिला ने पूछताछ में बताया कि विक्की उसे जीरकपुर से सस्ते में नशा लाकर देता था, जिसे वहर महंगे भाव पर बेच मुनाफा कमाती थी। एक टांग सही होने से वह ग्राहकों को घर पर बुला लेती थी। इसी बीच उसने चूरा-पोस्त की भी तस्करी करनी शुरू कर दी। जांच अफसर ने बताया कि विक्की शर्मा की तलाश में कई जगह पर रेड की गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।