पति ने सुपारी देकर कटवाया पत्नी का गला, फिर की जान बचाने दिया अपना खून

जालंधर. सास और सुपारी किलर के जानलेवा हमले में ममता के गले पर उसकी सास ने ही चाकू से पहला वार किया था। पुलिस के सामने सास ऊषा ने कबूला कि सबसे पहले उसने रसोई से चाकू लाकर ममता का गला रेता जिसके बाद सोढी ने भी गले पर वार किए। जानलेवा हमले में गले पर अढ़ाई ईंच गहरा कट लगने के बावजूद अगर ममता आज जिंदा है तो ये उसकी हिम्मत की ही बदौलत है।
– करोल बाग में गुरूवार को ममता ने 7 मिनट तक दोनों का मुकाबला किया था। दोनों आरोपी ममता के घर में 15 मिनट रहे थे। 
– आरोपी खुद मानते हैं कि ममता बहादुर थी और हमसे 7-8 मिनट तक लड़ती रही। 
– सास उषा ने घर खाली कराने के लिए बहू की हत्या की साजिश रची थी और इसमें ममता का पति भी शामिल था।
पति ने सुपारी देकर कटवाया पत्नी का गला, फिर की जान बचाने दिया अपना खून

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

– सुबह ममता 2 महीने की बेटी अदिति के साथ घर में अकेली थी। सास उषा ने पुलिस को बताया कि वह सोढी के साथ पैदल ही घर तक पहुंची।
– ममता ने दोनों को बैडरूम में बिठाया और पानी दिया फिर चाय के लिए पूछा। 
– जैसे ही वह रसोई की ओर जाने लगी उषा ने धक्का मारकर ममता को बैड पर गिरा दिया, सोढी ने दुपट्टे से ममता का गला घोंटने की कोशिश की। 
– ममता ने धक्का मारा तो सोढी नीचे गिर गया फिर ममता बाहर जाने लगी तो उषा ने खींच लिया। 
– सोढी ने फिर ममता के दोनों हाथ पकड़े और तकिये से मुंह दबा दिया। ममता ने हाथ छुड़ाए और सोढी की कमीज के बटन तोड़ दिए।

सास लाई थी मारने के लिए चाकू

– उषा ने बताया कि ममता काबू नहीं आ रही थी तो वह दौड़कर रसोई से चाकू ले आई। 
– सोढी से बच रही ममता के गले पर उसने चाकू से दो वार किए जिससे उसके हाथ खून से भर गए जिसके बाद वो हाथ धोने बाहर आई।
– सोढी ने भी ममता के गले पर चाकू मारे फिर ममता कुछ देर तड़पती रही और फिर शांत हो गई। 
– दोनों ने समझा ममता मर गई जिसके बाद दोनों आराम से घर से निकले और ऑटो में लम्मा पिंड चले गए।

ये भी देखें:- अभी अभी: हनीप्रीत के पति ने खोले राज बताया खुलेआम NUDE होकर करते थे ये सब, दिखाया…

इस कारण पति का बदल गया था मन

– प्रदीप ने एसएचओ राजेश ठाकुर को बताया कि मैरिज के बाद ही उसे पता चला कि ममता तेज स्वभाव की है।
– ममता का रवैया हमेशा टेंशन देने वाला था। सारा दिन टैक्सी चला कर आओ और डिनर मांगो तो उल्टे जवाब सुनो। 
– आदमी काम करता है तो घरवाली का काम होता है कि पति का ध्यान रखे। तीन महीने पहले मां से मिलना शुरू किया था। 
– प्रदीप ने बताया कि – जब वह घर लौटा तो ममता तड़प रही थी। युवक की मदद से कार में लेटाकर उसे सिविल अस्पताल ले आया। 
– डॉक्टर ने कहा कि बचना मुश्किल है तो वह उसे जौहल अस्पताल ले आया। फिर अस्पताल ले जाते ममता का खून देख कर पति का मन बदल गया। 
– डाक्टर ने कहा कि – 4 यूनिट खून की जरूरत है तो उसने सब से पहले खून ये सोच कर दिया था कि पत्नी की जान बच जाएगी। 
– प्रदीप बोला-सजा काटने के बाद पत्नी के पैर पकड़ कर माफी मांग लूंगा। यकीन है कि वह माफ कर देगी।
Back to top button