पति ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस घर पहुंची तो इस हालत में मिली लाश

  • बाड़ी (रायसेन). जिले के बाड़ी इलाके के खपड़िया गांव में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पति की गोली मार हत्या कर दी। वारदात को सोमवार की शाम को अंजाम दिया गया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस मामले की सूचना घटना के काफी देर बाद लगी। मृतका की मां ने जाकर 11 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। घटनास्थल से पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके से महिला के सास, ससुर गायब थे। हालांकि पीएम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला के परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
    पति ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस घर पहुंची तो इस हालत में मिली लाश

    क्या है मामला..

    – खपड़िया गांव में पवन चौहान ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी अर्चना ऊर्फ माेनू चौहान को शाम के समय देसी कट्टे से गोली मार दी। गोली इस तरह मारी कि वह कंधे के नीचे दाहिने साइड से होकर हाथ के बाएं साइड से निकल गई।
    – ऐसा बताया जा रहा है कि पवन चौहान ने अपनी पत्नी को गोली मारी, फिर वह उसे इलाज करवाने के बकतरा में एक डाॅक्टर के पास लेकर पहुंचा, लेकिन डाॅक्टर ने पुलिस केस होेने का कहकर इलाज करने से मना कर दिया।
    – इसके बाद वह अपनी पत्नी को हाेशंगाबाद भी लेकर पहुंचा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। ऐसी स्थिति में वह अपनी पत्नी को रात के अंधेरे में घर वापस ले आया और पटककर भाग गया।

    ये भी पढ़ें:- अभी-अभी: कानपुर में टला बड़ा रेल हादसा, एक ही ट्रैक पर आईं 3 ट्रेन…

    – हालांकि पुलिस ने महिला के पति पवन चौहान काे हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
    – दहेज के लिए बहन को करते थे प्रताड़ित: शिवतला निवासी मृतका के भाई प्रेमनारायण चौहान ने बताया कि उसकी बहन अर्चना की शादी पांच साल पहले पवन चौहान के साथ की थी।
    – शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे।
    – बहन के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी, ऐसा बहन ने कई बार उन्हें बताया था, लेकिन उन्होंने सोचा कि परिवार में थोड़ा बहुत विवाद तो चलता रहता है, मगर ऐसी उम्मीद नहीं थी कि हत्या कर देंगे।

    मृतका की तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का है बेटा

    मृतका अर्चना उर्फ मोनू चौहान की तीन साल की बेटी परी और डेढ़ साल का बेटा युवांस है, जो घटना के समय कहां पर थे, यह अभी रहस्य बना हुआ है।
    – ये दोनों बच्चे दादा-दादी के साथ थे, लेकिन बाद में ये दोनों बच्चे घर पर ही मिले। मंगलवार को दोपहर में अर्चना का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    मौसी ने दी परिजनों को अनहोनी की जानकारी

    – मृतका अर्चना चौहान की मौसी गांव में ही रहती है, जब उसे अनहोनी की जानकारी लगी ताे वह उसे देखने के लिए उसके घर पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा मिला। शक होने पर उसने यह जानकारी मृतका के मायके वालों को दी।
    – जानकारी मिलते ही मृतका का भाई प्रेमनारायण चौहान अपनी मां को लेकर भारकच्छ थाने पहुंचा और अपनी बहन के साथ अनहोनी होने वाली बात से अवगत कराया। उनकी बात पर विश्वास कर जब पुलिस गांव पहुुंची तो घर के अंदर अर्चना चौहान का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

    मामले की कर रहे हैं जांच

    – इलाके के एसडिओपी का कहना है कि पति द्वारा देसी कट्टे से पत्नी की गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों के बायन लिए जाएंगे। 
Back to top button