जल्दी करें HPCL में 256 पदों पर भर्ती, 10वीं से लेकर M.Sc वालों तक के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

HPCL बायोफ्यूल्स लिमिटेड (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) विभन्न पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती करने जा रहा है। भर्तियां 256 पदों पर होनी हैं। इनमें मैनेजमेंट, नॉन-मैनेजमेंट और सीजनल वैकेंसी हैं। भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी। तो चलिए जानते हैं इन भर्तियों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण बातें। भर्तियां वॉक-इन इंटरव्यू प्रक्रिया के तहत की जाएंगी। इंटरव्यू प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2017 तक चलेगी। मैनेजमेंट के 54 पदों, नॉन-मैनेजमेंट के 25 और अन्य सीजनल वैकेंसी के 177 पदों पर भर्ती होनी है। मैनेजमेंट पद के लिए आवेदन करने वालों के पास माइक्रोबायलॉजी में M.Sc या B.Sc DIFAT के साथा या फिर B.Sc कृषि या M.Sc कृषि या मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ केमिकल इंजीनियरिंग में BE होना अनिवार्य है। इसी प्रकार विभिन्न पदों के लिए अन्य और योग्यताएं तय की गई हैं।जल्दी करें HPCL में 256 पदों पर भर्ती, 10वीं से लेकर M.Sc वालों तक के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

वहीं नॉन-मैनेजमेंट आवेदको का एसएससी या 1st क्लास बॉइलर अटेंडेंट ITI सर्टिफिरेट धारक, या फिटर या एसएससी या ITI(फिटर/इलेक्ट्रीशियन्स) धारक होना अनिवार्य है। ऐसे ही सीजनल वैकेंसी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती होनी है जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास से लेकर M.Sc/B.Sc तक तय की गई है। वहीं आवेदकों के लिए मैनेजमेंट क्षेत्र में अधिकमत आयु सीमा 57 साल और नॉन-मैनेजमेंट और सीजनल के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 साल तय की गई है। आवेदन करने के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं भरनी होगी।

नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए हाजिरी लगा सकते हैं। जॉब लोकेशन पटना (बिहार) होगी। इंटरव्यू के लिए आपको इस पते पर पहुंचना होगा- एचपीसीएल बायोफ्यूल्स लिमिटेड, हाउस नं 271, रोड नं -3 ई, नई पटलीपुत्र कालोनी, पटना, बिहार -8000013. इंटरव्यू 25 सितंबर से शुरू होंगे और 6 अक्टूबर तर चलेंगे। वहीं आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके लिए इंटरव्यू की तारीख आप इस ऐड लिंक से देख सकते हैं। इस अलावा आप इस ऐड लिंक से शैक्षणिक योग्यता की भी विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखें:- 

http://www.hpclbiofuels.co.in/downloads/Recruitment-2017-18.pdf

Back to top button