इंसानों में भी होती है कुत्ते जैसी सूंघने की शक्ति

नई दिल्ली। हम हमेशा से यही सुनते आये हैं कि इंसान से कहीं ज्यादा सूंघने की शक्ति जानवरों की होती है, लेकिन आप जानकार हैरान रह जाएंगे। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि इंसान के सूंघने की शक्ति भी उतनी ही होती है जितनी सूंघने की शक्ति जानवरों में होती है।इंसानों में भी होती है कुत्ते जैसी सूंघने की शक्ति

इंसानों में सूंघने की शक्ति अन्य जानवरों के जैसे ही होती है
दरअसल अमेरिका के न्यू जर्जी की रतगर्स यूनिवर्सिटी के एक वैज्ञानिक का कहना है कि इंसानो में भी कुत्ते, चूहे व अन्य जानवरों के जैसे ही सूंघने की शक्ति होती है। हाल ही में प्रकाशित हुए एक रिव्यू में न्यूरोसायंटिस्ट जॉन पी मैकगैन ने बताया कि उन्होंने कैसे ये बात साबित की है, कि इंसानो में भी अन्य जानवरों जितनी ही सूंघने की शक्ति होती है
उन्होंने बताया कि ‘सच यह है कि इंसान सूंघने में काफी अच्छे होते हैं।’ जॉन ने कहा, ‘हमें जितना बताया गया इंसान उससे ज्यादा सूंघ सकता है।’





