गर्मियों में घर पर ऐसे बनाए ‘कस्टर्ड आइसक्रीम’ स्वाद होगा बेहद मजेदार..

आने वाले दिनों में भरी गर्मियां आने वाली हैं जिसमें ठंडी-ठंडी चीजें खाने का मन होता हैं। ऐसे में खासतौर से आइस्क्रीम बहुत पसंद की जाती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कस्टर्ड आइस्क्रीम बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपकी गर्मियों को स्वादिष्ट बना देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

कस्टर्ड पाउडर – 2 बड़े चम्मच
फ्रेश क्रीम – 2 बड़े चम्मच
दूध – 1/2 लीटर
शक्कर – 1/2 कप
किशमिश – जरूरत अनुसार
बादाम – 10 (कटे हुए)
काजू – 10 (कटे हुए)
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
टूटी-फ्रूटी गार्निशिंग के लिए
बादाम-काजू गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि

– एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर और 2 बडे़ चम्मच मिलाकर घोल बना लें।
– पैन में बाकी का दूध गर्म करें।
– एक उबाल आने पर आंच धीमी करके इसमें कस्टर्ड का घोल मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं।
– इसमें शक्कर मिलाकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
– अब इलायची पाउडर, फ्रेश क्रीम, बादाम-काजूस किशमिश मिलाएं।
– ठंडा होने पर इसे एयर टाइट कंटेनर में डालें।
– इसे बादाम-काजू और टूटी-फ्रूटी से गार्निश करके फ्रीज़र में 2 घंटे तक रखें।
– अब आइस्क्रीम को कंटेनर से निकालकर ब्लेंडर में ब्लेंड करके सर्व करें।

Back to top button