जानिए कैसे होते हैं जून जन्मे लोग, इनमें होती हैं यह खास खूबीयां

 जून साल का छठा महीना होता है। कहा जाता है जून महीने का नाम जीयस देवता की पत्नी जूनो के नाम पर पड़ा था। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस महीने में जन्मे जातक अक्सर अधिकारी, काउंसलर, मैनेजर, व्यापारी, टीचर और डॉक्टर बनते हैं। इन लोगों की राशि मिथुन या कर्क होती है। जून में जन्मे जातक जिद्दी, हुक्म चलाने वाले, जुनूनी और अपनी बात मनवाने वाले होते हैं। जानिए इस महीने में पैदा हुए लोगों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी…

जिन लोगों का जन्मदिन जून में आता है वे लोग काफी उग्र स्वभाव के होते हैं। इन्हें गुस्सा काफी जल्दी आ जाता है लेकिन ये शांत भी तुरंत हो जाते हैं। ये लोग प्यार के चक्कर में काफी जल्दी पड़ जाते हैं। इन लोगों की तरफ कोई भी बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है। फिल्मी जगत में इनकी विशेष रूचि रहती है। इस महीने में जन्मे कई जातक एक्टर बनने की ख्वाहिश भी रखते हैं। इन लोगों की विचार सभी लोगों से कुछ अलग होते हैं जिस कारण लोग इन्हें पागल भी समझने लगते हैं।

इन लोगों को महंगे कपड़े पहनने का शौक होता है। इनमें गायन, नृत्य और खेल जैसी प्रतिभाएं होती हैं। ये लोग बातचीत में काफी अच्छे होते हैं इसलिए सबके प्यारे होते हैं। इन लोगों की खासियत ये है कि ये किसी से भी लंबे समय तक दुश्मनी नहीं रख सकते। मूडी और जिद्दी होने की वजह से इन लोगों का हर किसी से लड़ाई झगड़ा होता रहता है। हालांकि ये मजाकिया किस्म के भी होते हैं। ये हंसी मजाक करके दूसरों को खुश रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button