जानें सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है अरबी

आज तक आपने कई बार अरबी की सब्जी खायी होगी, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है.पर क्या आपको पता है की ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है.इसमें कैलोरी की बहुत कम मात्रा मौजूद होती है.अरबी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडैंट, मिनरल, फाइबर और विटामिन सी तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं. अरबी का सेवन करने से हमारी बॉडी की इम्युनिटी पावर बढ़ती है और इससे कई गंभीर बीमारियां भी दूर होती हैं. जानें सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है अरबी

1-जो लोग अस्थमा की बीमारी से ग्रसित है उन्हें अक्सर सांस लेने में काफी तकलीफ होती है. ऐसे में अरबी का सेवन उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2-अक्सर आपने देखा होगा की मौसम के बदलने के साथ ही खांसी-जुकाम और कफ की समस्या हो जाती है. ऐसे में अरबी को काटकर उसे पानी में उबालें और उस पानी को छान कर इसमें चीनी मिलाकर पीएं ऐसा करने से खांसी और कफ की समस्या दूर हो जाती है.

3-अरबी के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचा जा सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडैंट और फाइटोकेमिकल्स तत्व मौजूद होते है जो हमारे शरीर में कैंसर की बीमारी के खतरे को कम करते हैं.
 
4- डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी अरबी बहुत ही फायदेमंद साबित होती है, इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

Back to top button