25 फरवरी दिन रविवार का राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे, कहीं आपकी भी तो नही बदल रही है चाल

।।25 फरवरी दिन रविवार का पञ्चङ्ग।।

आप सब का दिन मंगलमय हो

25 फरवरी दिन रविवार का राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे, कहीं आपकी भी तो नही बदल रही है चाल

सूर्य-उत्तरायण
ऋतु-शिशिर
माह-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
तिथि-दशमी
सूर्योदय-06:17
सूर्यास्त-05:43
राहूकाल(अशुभ समय)शायं
04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:11 से 12:56 तक
अमृतमुहूर्त-दोपहर 11:08 से 12:34 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज व्यापर में धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे, मन खुश रहेगा। कार्य में उत्साह बढेगा। व्यापार की समस्याओं का समाधान होगा।
सुझाव:-आज आप अपने बड़ों का आशीष लें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष: आज के दिन नए उमंग के साथ कार्य में उत्साह बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा।सम्भव है पुत्र रत्न प्राप्त हो ।
सुझाव:- यथा शक्ति खड़ी मसूर दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज व्यापारिक कठिनाईयां दूर होंगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। भूमि-जायदाद से लाभ मिलेगा। राजकाज से लाभ होगा।
सुझाव:- यथा शक्ति लाल चंदन का सूर्यमन्दिर में दान करें।
राशित्न:-पन्ना

कर्क:-आज मानसिक परेशानी दूर रहेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। धन-धान्य का लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य में प्रगति होगी। कार्य में उत्साह बनेगा। सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलना संभव है।
सुझाव:-यथा शक्ति लाल फल का दान करें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज आपको राजनीतिक हानि लाभ मिलेगा। धन से सुख प्राप्त होगा। परिवार का प्रोत्साहन मिलेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा से लाभ होगा।यात्रा कष्टकारी होगी।
सुझाव:- यथा शक्ति मोमफली व गुड़ का दान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। शनैः शनैःधन-धान्य का लाभ होगा। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाजिक कार्यों में मन लगेगा।
सुझाव:- यथा शक्ति साबुत मूंग का दान करें।
राशिरत्न:पन्ना

तुला:-आज व्यवसाय को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। राजकाज से सफलता प्राप्त होगी। शैक्षिक कार्य में रुकावट हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सुझाव:-केशर हल्दी का तिलक भगवान श्री गणेश को अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज व्यापर में साझेदारों द्वारा व्यवसायिक अड़चने सम्भव है व सुदूर, की यात्रा होगी। अनावश्यक व्यय होगा। शायं काल तक समस्याओं का समाधान होगा।
सुझाव:-श्वेतार्क की जड़ में भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

धनु:-आज व्यापार पर अधिक व्यय संभव है। धन का लाभ मिलेगा। प्रियजन से मिलाप होगा। सुदूर की यात्रा हो सकती है। वैवाहिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
सुझाव:-लाल कनेर भगवान शिव को अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। धन का लाभ कम होगा। व्यापार में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
सुझाव:-आज आप रक्त पुष्प मातारानी को अर्पित करें।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:-आज व्यापार को उन्नति कराने मेंअनावश्यक खर्च हो सकता है। राजकाज में रुकावट सम्भव है। अधिक परिश्रम से धर्म मार्ग प्रशस्त होगा।
सुझाव:-आज आप लेखनी का दान किसी विप्र बालक को करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आपको व्यवसाय में धन का लाभ मिलेगा। धार्मिक व मांगलिक कार्य घर मे सम्पन्न होंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। संतान से प्रसन्नता मिलेगी।
सुझाव:-आज आप लाल वस्त्र का दान किसी जरूरतमंद को करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है।
2 आज विवाहमुहूर्त है।
3 आज से विश्व प्रसिद्धबृज भूमि में लट्ठमार होली प्रारम्भ है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

रहति न प्रभु चित चूक किये की।
करत सुरति सत बार हिये की।।

अर्थ:-दन्तशिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी परमात्मा श्रीराम की दयालुता को दर्शाते हुवे ये वर्णन करते है कि राघव प्रभू के स्वभाव में किसी जीव की भूल से की हुई त्रुटि नहीं रहती बल्की उसके शुभ कर्मों का स्मरण सौ बार या यूं कह लें हमेशा रहता है।
“अस्तु हमे भी दूसरों के दोष का दर्शन न करके उसके सद्गुणों का स्मरण रखना चाहिए ये गुण व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाता है।किंतु जान भूझ करचूक नहीं करना चाहिए।”

।।वास्तु टिप।।

जिन घरों में किन्ही कारणों वस सन्तान लाभ न मिल रहा हो वे रामर्चनपूजन करावें शीघ्र लाभ होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button