18 जनवरी दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज का दिन किन राशि वालों के लिए लेकर आ रहा है सुनहरा मौका

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

।।आपका दिन मंगलमय हो 18 जनवरी दि18 जनवरी दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज का दिन किन राशि वालों के लिए लेकर आ रहा है सुनहरा मौका न गुरुवार।।

ऋतु-शिशिर
माह -माघ
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:41
सूर्यास्त-05:19
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
01:30 से 03:00 तक
पक्ष -शुक्ल
तिथि-प्रतिपदा
दिशाशूल-दक्षिण व पूर्व
शुभदिशा-उत्तर व पश्चिम
अभिजितमुहूर्त- दोपहर12:10 से 12:52तक
अमृतमुहूर्त- दोपहर01:51 से 03:10 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी कार्यों मेव्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। कृषिकार्यों में नुकसान हो सकता है।
सुझाव:-आज आप इमरती या जलेबी छोटे बच्चों में बांटे।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-सुनहला

वृष :-आज आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना बन रही है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आत्मिक संतोष मिलेगा।
परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
सुझाव:-आज आप केले के वृक्ष में जलार्पण करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-बादामी

मिथुन:- आज आप का व्यापार उत्तम रहेगा।क्रोध पर संयम रखें गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। शल्यचिकित्सा के लिए दिन अनुकूल नहीं है, अगर संभव हो तो आज टाल दें। मिथ्या दोष लगने की संभावना बन सकती है अधिक खर्च की बढ़ सकता है।
सुझाव:-आज आप हनुमान बाहुक का 11 पाठ करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-हल्का लाल

कर्क:-आज आपका व्यापर उत्तम रहेगा। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा। साझेदारी लाभदायक साबित होगी।यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।शैक्षिक कार्यों में प्रगति मिलेगी।
सुझाव:-आज आप किसी विप्र को पञ्चाङ्ग दान करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-गुलाबी

सिंह :- आज आपका दैनिक कार्य विलंब से होगा। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है।यात्रा मंगलदायक रहेगी।
सुझाव:-आज आप चने की दाल दान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-समुद्रिहरा

कन्या:- आज आपका दिन भक्ति भाव से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अचानक धन खर्च होगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे।व्यापर में मिला जुला कर लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप पीले फल का दान किसी देवी मंदिर में करे।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-नीला

तुला :- आज व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा।माता और पिता स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और नींद न आने के कारण अस्वस्थता अनुभव करेंगे। पैतृक संपत्ति के मामले में संभलकर फैसला लें।
सुझाव:-आज आप हल्दी का दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-स्लेटी

वृश्चिक:- आज आपके लिए लाभदायी दिन है। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा,प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।व्यवसाय उत्तम रहेगा।
सुझाव:-आज आप मूँग की दाल किसी विष्णु मंदिर में दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-आसमानी

धनु:-आज व्यापार में मध्यम लाभ सम्भव है। व्यर्थ धन खर्च हो सकता है। मन उचाट रहेगा और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता मिलने में दिक्कत आएगी।
सुझाव:-आज आप पीला रुमाल य्या पीली हल्दी का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पर्पल

मकर:- आज परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे-संबंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सुझाव:-आज आप पीले ऊनी वस्त्र किसी विप्र को दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-केसरिया

कुंभ :- आज आप पैसे की लेन-देन में उधार से बचे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापर में अधिक परिश्रम से कम इजाफा होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।
सुझाव:-आज आप चने की दाल गुड़ का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-बादामी

मीन:-आज आप समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। बुजुर्गों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि के योग बनरहें है।
सुझाव:-आज आप किसी पवित्र नदी में दीप दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-फिरोजी

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु माघ माह शुक्लपक्ष प्रतिपदा तिथि है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

यह सुधि गुहँ निषाद जब पाई। मुदित लिए प्रिय बंधु बोलाई।।

अर्थ:-जब निषाद राज गुह को यह पता चला कि प्रभू सीता राम जी भैया लखन के साथ पधारे तो निषाद राज गुह बड़े आनन्दित हुवे बन्धु बंधवों को बुलाकर फल फूल भेंट इत्यादि की सामग्री भर भर कर बड़े अनुराग के साथ भगवान को मिलने पहुंचे । य सहज स्नेह देख कर परमात्मा राम द्रवित हो गए क्यो की प्रभू न तो जाति देखते , न पाति देखते न सम्प्रदाय देखते, न कर्म देखते, न धर्म देखते हैं केवल सहज स्नेह को देखते है।

“अस्तु परमात्मा से सहज प्रेम व स्नहे करने वाले को सहजता से मिल जाते है।”

।।वास्तु टिप विशेष।।

यदि पूर्व दिशा का स्थान ऊंचा हो तो मकान का मालिक दरिद्र हो जायेगा एवं सन्तान अस्वस्थ्य व मन्द बुद्धि वाली होगी।अस्तु पूर्व का भाग ऊँचा न रखें।

।।इति शुभम्।।

।।आचरण स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button