22 फरवरी दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे, किसकी बदलने वाली है किस्मत

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 22 फरवरी दिन गुरुवार

ऋतु-शिशिर
माह-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
तिथि-सप्तमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:19
सूर्यास्त-05:41
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
01:30 से 03:00तक
दिशाशूल-दक्षिण
शुभदिशा-उत्तर
अभिजितमुहूर्त-दोपहर12:12 से 12:57 तक
अमृतमुहूर्त- दोपहर 02:00से 03:26 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज व्यवसाय में आपका दिन अच्छा है, लाभ मिलेगा। किसी जोखिम युक्त कार्य में भी सफलता सम्भव है । उत्साह और विश्वास में वृद्धि होगी।धार्मिक कार्यों में मन निरत रहेगा।
सुझाव:-आज आप केशरयुक्त मिष्ठान्न श्री सियाराम जी को अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष: आज मांगलिक यात्रा करनी पड़ सकती है। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। परिजनों की सहायता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।व्यापार में पर्याप्त लाभ मिल सकता है।
सुझाव:-आज भगवान शिव को मधु या पंचामृत से स्नान करावें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-परिजनों में सामंजस्य बनेगा। व्यापार व नौकरी कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां आ सकती हैं। मान-सम्मान का ध्यान रखें। नीति में सफलता मिलेगी।कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी।
सुझाव:-आज आप श्वेततिल का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-अन्य दिनों की अपेक्षा मानसिक तनाव में कमी आयेगी। दैनिक कार्यों में सजगता बरतें। मित्रों से अविश्वास रहेगा। अकस्मात धन लाभ होगा।यात्रा से कष्ट सम्भव है।
सुझाव:-आज आप हल्दी युक्त जल से भगवान गणेश का अभिषेक करें।
राशिरत्न:;मोती

सिंह:- आज व्यावसाय में व्यय अधिक सम्भव है। विवाद से बचें। शत्रु परास्त होंगे। धर्म में आस्था बढेगी। माता-पिता से सहयोग मिलेगा।जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
सुझाव:-आज आप मक्का व गुड़ गाय को खिलावें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज व्यापार में आपको सामान्य धन का लाभ मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि व मित्रों से सहयोग मिलेगा। गृह निर्माण कार्य में बाधा आ सकती है।
सुझाव:-आज आप मुनक्के का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आपको कार्य क्षेत्र में पर्याप्तधन का लाभ मिल सकता है। नया कार्य प्रारम्भ होगा। सम्मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। प्रियजन से मिलाप होगा।यात्रा से भय के योग है।
सुझाव:-आज माता दुर्गा के मंदिर में कपूर प्रज्वलित करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज व्यापर में धन खर्च होगा। पराक्रम, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। कठिनाईयों का सामना करना पडेगा।यात्रा से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप पीला रुमाल दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:आज आपके व्यापार में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, दैनिक कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, उधार में धन आज न दें।
सुझाव:-चना गुड़ का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज परिवार मे शांति का माहौल होंगा। स्वास्थ्य के प्रति सुधार होगा। कार्य में उत्साह रहेगा। व्यापार में धन का लाभ व यात्रा से सामान्य लाभ की संभावना है।
सुझाव:-आज पीली हल्दी से स्नान करें।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:-आज आपको अकस्मात धन का लाभ हो सकता है, मित्रों से सहयोग मिलेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा।
सुझाव:-आज आप पीली मिठाई बच्चों में बाटें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन: आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में उत्साह युक्त सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष पराजित होंगे।
सुझाव:-पीला फूल देवी मंदिर में दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह शुक्लपक्ष सप्तमी तिथि है।
2 आज कल्याण सप्तमी व होलाष्टक प्रारंभ है आज से।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

जिन्ह के श्रवन समुद्र समाना।
कथा तुम्हारि सुभग सरि नाना।।

अर्थ:-महामुनि वाल्मीकि जी प्रभू श्री राम जी को निवास करने के लिए चौदह दिव्य स्थान बताए जिनमे प्रथम स्थान कथा श्रवण का कहा वाल्मीकि जी ने कहा हे करुणा सागर राम जिनके कान समुद्र की तरह निरन्त तुम्हारी कथा रूपी सरिताओं(नदियों) को उसी प्रकार अपने कर्णकौरुहों में समाहित कर लेते हैं जैसे समुद्र विभिन्न नदियों को अपने मे विलीन कर लेता है। चाहे कितनी ही नदियाँ क्यों न मिले वो कभी भरता नहीं ऐसे भगवत कथा प्रेमियों के हृदय में आप निरन्तर निवास करो।
“अस्तु भगवान की कथाएँ नदियों से समान है और हम अपने कान समुद्र के समान करलें और तबतक कथा रस का पान करो जब तक भगवत्समीप्यता न होजाये।”

।।वास्तु टिप।।

विद्यालयों अथवा कोचिंग में ध्यान रहे शिक्षण कक्ष सदैव पश्चिम दिशा में ही बनाना चाहिए जिससे शिक्षक का समझाना विद्यार्थियों को आसानी से हो जाता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथा व ज्योतिर्विद,वास्तुविद।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button