13 जनवरी दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किन-किन राशि वालों के खुलने वाले हैं भाग्य, किसकी होगी तरक्की…

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप का दिन मंगलमय हो 13 जनवरी दिन शनिवार

13 जनवरी दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किन-किन राशि वालों के खुलने वाले हैं भाग्य, किसकी होगी तरक्की...

ऋतु-शिशिर
माह-माघ
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:43
सूर्यास्त-05:17
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
09:00से 10:30 बजे तक
तिथि-द्वादशी
पक्ष- कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व व उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण व पश्चिम
अभिजित मुहूर्त-दोपहर12:08से 12:50तक
अमृतमुहूर्त-दोपहर 03:07से 04:26तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आपके व्यापर में सामान्य लाभ मिलेगा। कुटुंब और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे। गुप्त शत्रु का भय बना रह सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।
सुझाव:-आज शनि मंदिर में गुड़ व तिल का दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-श्वेत

वृष:-आज व्यापर व नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अर्थ लाभ सामान्य रहेगा ,बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे।यात्रा से कष्ट की संभावना बनी रहेगी।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमान चालीसा का 51 पाठ करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-महरून

मिथुन:-  आज आपको व्यापर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए आज अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें।
सुझाव:-आज आप तिलोदक व पंचामृत से शनि देव का अभिषेक करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-हल्का हरा

कर्क:-आज आप का व्यापार उत्तम रहेगा। साझेदारों से लाभ होगा। कृषिकार्यों में प्रगति मिलेगी। सन्तान पक्ष से यश की संभावना है।
व्यवसायिक यात्राएं सफल व लाभ दायक रहेंगी।
सुझाव:-आज आप सरसों के तेल का दीपक पीपल के वृक्ष के समीप जलावें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-पर्पल

सिंह:- आज दोस्तों के साथ मधुर सम्बंध से लाभ मिलेगा। व्यापर में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग बन सकता है। नए कार्य या योजना स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है।
सुझाव:-आज आप चावल उड़द का दान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-बादामी

कन्या:-  आज व्यापर में मध्यम लाभ मिलेगा परिवार में सुख-शांति और संबंधियों के साथ मधुर समय व्ययतीत हो सकेगा। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित कर सकती है। मीठा और मनपसंद भोजन प्राप्त होगा।
सुझाव:-आज आप शमी के वृक्ष पर जल अर्पण करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-नारंगी

तुला:-  आज वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौजशौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी का स्वस्थ्य प्रभावित हो सकता है।
सुझाव:-आज आप तिलोदक से श्री हनुमान का स्नान करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-गुलाबी

वृश्चिक:- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान हो सकते है। असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े-झंझट का कारण बन सकता है।व्यापर सामान्य रहेगा।
सुझाव:-आज आप हनुमान मंदिर में शकरकंद का दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-स्लेटी

धनु:-आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।व्यापर व शैक्षिक कार्यों में लाभ मिल सकेगा।
सुझाव:-आज आप तिल तेल का दान हनुमान मंदिर में करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला

मकर:- आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। उच्चाधिकारी के खुश होने से पदोन्नति के संयोग बनेंगे। पारिवारिक उन्नति मिलेगी।
सुझाव:-आज आप बेसन के लड्डुओं का दान शनि मंदिर में करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-हरा

कुंभ:-आज आप का व्यापार उत्तम रहेगा। किन्तु परिवारक कारणों सेआज काम करने में उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों के साथ संभलकर व्यवहार करें।
सुझाव:-आज आप चमेली के तेल व सिंदूर हनुमान मंदिर में दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-सुनहला

मीन:-आज आपको आकस्मिक हो सकताहैं। मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सर्दी, सांस की तकलीफ, खांसी और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा से लाभ भी होगा।
सुझाव:-आज आप उड़द की दाल दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-जामुनी

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज शिशिर ऋतु माघ माह कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है।
2 आज तिल द्वादशी है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

सकल सुकृत कर बड़ फलु एहू।

राम सीय पद सहज सनेहू।।

अर्थ:- श्री रामचरितमानस जी में माता सुमित्रा जी लक्ष्मण जी को समझाते हुवे कहती हैं कि हे पुत्र सभी सुंदर कर्मों का बस यही सबसे बड़ा फल है कि तुम्हारा श्री सीताराम जी के युगल चरणों मे सहज प्रेम होगया।
“अस्तु यह सत्य है कि प्रभू श्री सीताराम चन्द्र जी के चरणों मे जिसका मन सहज ही लग जाता है वह निश्चिततः परम् सौभाग्य शाली जीव होता है।”

।। वास्तु टिप।।

घर के ज्येष्ठ पुत्र का शयन कक्ष दक्षिण दिशा में होना चाहिए।इस दिशा के प्रभाव से वह अपनी जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से समझेगा और जल्दी ही अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस राम कथा व्यास।।
।।श्रीधाम श्री अयोध्या जी।।
संपर्क सूत्र-9044741252

 

Back to top button