14 जनवरी दिन रविवार का राशिफल: जानिये क्या होगा आज मकर संक्रांति का आपकी राशी पर असर

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप का दिन मंगलमय हो 14 जनवरी दिन रविवार

14 जनवरी दिन रविवार का राशिफल: जानिये क्या होगा आज मकर संक्रांति का आपकी राशी पर असरऋतु-शिशिर
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:43
सूर्यास्त-05:17
राहूकाल(अशुभ समय)शायं
04:30से 06:00तक
तिथि -त्रयोदशी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-पश्चिम व नैऋत्य
शुभदिशा-पूर्व व उत्तर
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:09 से 12:51 तक
अमृतमुहूर्त- दोपहर 11:11से 12:30 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज आपका मन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रह सकता है। बने हितैषियों से हानि की संभावना है। नए कार्य योजना की शुरुआत कर सकते है।यात्रा में लाभ मिलेगा।व्यक्ति विशेष का सहयोग आपको उन्नति दे सकेगा।
सुझाव:-आज आप काले उनी वस्त्र का दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-केसरिया

वृष:- आज आपको व्यापर में लाभ मिल सकता है।परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।
सुझाव:-आज आप माता महा लक्ष्मी को पंचामृत से और तिलोदक से स्नान करावें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

मिथुन:-आज का दिन आपके लिए रुके हुवे कार्यों को पूरा करने के लिए उपयुक्त साबित हो सकेगा।परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय की संभावना बन रही है।
सुझाव:-आज आप तिलकुट का भोग भगवान सूर्य को तुलसीपत्र डाल कर लगावें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-फिरोजी

कर्क:- आज आपके लिए मंगल दाई दिन रहेगा। पारिवारिक सुख शांति के साथ साथ उधार का धन भी आने की संभावना बन रही है। व्यापार में मध्यम लाभ मिलेगा। सन्तान से सुख मिलेगा परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा।
सुझाव:-आज आप इमरती का दान छोटे बच्चों को करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-गुलाबी

सिंह:-आज आप का व्यापार पहिले से बेहतर हो पायेगा। धैर्य सेकाम करना आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं होगा। मित्रो पर धन खर्च हो सकता है।साझेदारों से हानि की संभावना है।यात्रा से स्वास्थ्य हानि हो सकती है।
सुझाव:-आज आप ऋतुफल का दान किसी विष्णुमन्दिर मे करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-सुनहला

कन्या:- आज व्यापर में मध्यम लाभ की संभावना है,भावनात्मक सम्बंध स्थापित होंगे! मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।
सुझाव:-आज आप उड़द की दाल व चावल दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-आसमानी

तुला:-आज मनअकारण असन्तुष्ट रह सकता है। क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद से बचें। अनावश्यक खर्च से मन खिन्न रह सकता है, व्यापार में लाभ होगा।
सुझाव:-आज आप नारियल का दान करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

वृश्चिक:-आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद पूर्वक समय दे पाएंगे। दोस्तों और स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजन के साथ की मुलाकात में सफलता मिलेगी।
सुझाव:-आज आप माता महालक्ष्मी को मखने की खीर अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-भूरा

धनु:- आज व्यापार व कृषि में सामान्य लाभ मिलेगा।वाणी और व्यवहार के कारण विवाद की संभावना बन सकती है। दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है।व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।
सुझाव:-आज आप चावल गुड़ का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-गेरुवा

मकर:- आज आपका दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। व्यापारियों को व्यापार में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन सुखमय रह सकेगा।
सुझाव:-आज आप आदित्यहृदयस्त्रोत्र का 3पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-जामुनी

कुंभ:-  आज आपके प्रायःकार्य सरलतापूर्वक हल हो सकेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्चाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। पदोन्नति और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा।
सुझाव:-आज आप गजेन्द्रमोक्ष स्त्रोत्र का पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-महरून

मीन:- आज का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन आपको स्थाई लाभ देने वाला हो सकता है। कृषिकार्यों में भरपूर लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण सन्तोष जनक रहेगा।
सुझाव:-आज आप तिलतेल के 3 दीपक अपने मन्दिर में प्रज्ज्वलित करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु माघ माह कृष्णपक्ष त्रयोदशी तिथि है।
2 चूकी सूर्यनारायण मकर राशि पर रात्रि 07:35मिनट पर आवेंगे अस्तु मकर संक्रान्ति कल मान्य होगी।
3 आज प्रदोष व्रत है व सर्वार्थसिद्धि योग दिन में 02:03 मिनट तक है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

गुर सन कहि बरषासन दीन्हे।

आदर दान बिनय बसकीन्हे।।

अर्थ:- प्रभु श्रीराम भद्र वन में जाते समय पहिले ब्राम्हणों को बुलाया और श्री गुरुवशिष्ठ जी से कहकर उन ब्राम्हणों को बरषासन दिया (बरषासन का अर्थ- एक वर्षतक का खाने का , पहनने का, पीने का सब समान जो एक वर्षतक पूरा चले उसे बरषासन कहते है) और उन सभी अयोध्या के ब्राम्हणों को बड़े ही विनय के साथ आदर दान दिया।क्योकि संसार मे जितने प्रकार के दान है उनमें दूसरा सबसे बड़ा दान आदर दान ही है।

“अस्तु हम सब एक दूसरे को अगर और कुछ न दे पाए तो कम से कम आदर दान तो देना ही चाहिए।”

।।वास्तु टिप विशेष।।

यदि घर मे कोई विवाह करने योग्य युवती हो और किसी कारण से उसका विवाह नही हो पा रहा हो , तो उस युवती का शयन कक्ष घर के वायव्य (उत्तरपश्चिम) में बनवाना या देना चाहिए इससे उसके विवाह में आने वाले विघ्न दूर होंगे और उसे सुयोग्य वर की प्राप्ति भी होगी।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button