24नवम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: आज इन राशिवालों के लिए खुल सकते हैं किस्मत के ताले

★आज का पंचांग★

24नवम्बर दिन शुक्रवार आपका मंगलमय हो

24नवम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: आज इन राशिवालों के लिए खुल सकते हैं किस्मत के ताले

 

ऋतु-हेमन्त
माह-मार्गशीर्ष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:41
सूर्यास्त-05:19
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
10:30से12:00बजे तक
तिथि-षष्ठी
दिशाशूल-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः09:36से10:54तक ।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आप व्यापारिक के कार्य में व्यस्त रहेंगे और उससे लाभ भी होगा। कार्य में सफलता मिलने में बाधा आ सकती है लेकिन मध्याह्न के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। गृहस्थ जीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। परिजनों और सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है।

सुझाव:- आज आप गाय को हरी घास खिलावें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-सुनहला

वृषभ:- परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा पूर्ण हो सकती है।यात्रा से लाभ मिलेगा।

सुझाव:-आज आप चीटियों को आटा डालें
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-केशरिया

मिथुन:- आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा और लाभदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपा दृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा। व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है।यात्रा से निश्चिततः लाभ का योग है।

सुझाव:-आज आप चन्द्रमा जी को दूध का अर्घ दें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:- हरा

कर्क:- आज व्यावसायिक कार्यों पर वातावरण अनुकूल रहेगा।मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।

सुझाव:-आज मलयागिरि चन्दन भगवान शिव को अर्पित करें व माथे पर लगावें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-श्वेत

सिंह:- प्रातः काल का समय मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक बीत जाएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी।

सुझाव:-आज आप कुत्ते को रोटी खिलावें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-गुलाबी

कन्या:- आज आपकोआलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति कम कर देंगे। पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। नौकरी-व्यवसाय में कुछ दिक्कतों का सामना हो सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है, किन्तु यात्रा से लाभ मिलेगा।

सुझाव:-असज आप घी, गुड़ का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-बादामी

तुला:- आपके लिए नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी।

सुझाव:-आज आप मछलियों को आटें की गोलियां खिलावें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-कत्थई

वृश्चिक:- कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न ले। पारिवारिक वातावरण में क्लेश का माहौल हो सकता है।अस्तु अपने वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा से लाभ होगा।

सुझाव:-आज आप बेसन के पकौड़े का भोग अपने इष्ट को लगावें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-जामुनी

धनु:- आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साहित तथा प्रफुल्लित रहेंगे। कहीं यात्रा होने की संभावना बन सकती है।नौकरी में मन चाहे स्थानांनतरण की संभावना प्रबल है।

सुझाव:-आज आप गरीबों को ऊनी वस्त्र दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला

मकर:- आज आपका दिन मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्तियों से सराबोर हो सकता है। मित्रों तथा परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या बाहर घूमने जाने का अवसर मिलेगा।व्यापर में काफी हद तक सुधार होगा। शत्रुओं पर अंकुश लगेगा।व्यापारिक समझौते की नींव मजबूत होगी।

सुझाव:-आज भगवान श्री सीताराम जी को यथा शक्ति भोग लगावें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-चॉकलेटी

कुंभ:- आज का दिन सब तरह से लाभ देने वाला है । सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उसके फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण और उत्तम होगा। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। यात्रा का सुखद अनुभव होगा।

सुझाव:-आज बहते नदी में ताबें के सिक्के डालें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-नीला

मीन:- आपका आज का दिन शुभ है।नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उतार -चढ़ाव के बाद भी धन का लाभ होगा। मित्रों का सहयोग उन्नति दिलावेगा।

सुझाव:-आज पीले रुमाल या पीले फल का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-केशरिया

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज मार्गशीर्ष माह शुक्लपक्ष षष्ठी तिथि है।
2 आज स्कंधषष्ठी ,सर्वाथसिद्धियोग है।
3आज विवाहमुहूर्त है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई।।

जसि रघुबीर ब्याह बिधि बरनी। सकल कुअँर ब्याहे तेहिं करनी।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी रामविवाह प्रसंग में वर्णन करते है कि जिस प्रकार विधाता ने श्रीसीताराम जी का विवाह वर्णन किया उसी समय सभी कुमारों का सविधि राम जीके साथ ही विवाह संपन्न हुआ।

।।वास्तु टिप।।

नित्य जिस घर मे पाँच दोहा श्री रामचरितमानस जी का पाठ होता है वहाँ सवृद्धि का निवास बना रहता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।संगीतमय श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button