16 अक्टूबर दिन सोमवार का राशिफल: जानिए किन राशिवालों पर बनी रहेगी शिव सम्भू की कृपा

◆आज का पञ्चांग◆

।16 अक्टूबर दिन सोमवार आपका मंगलमय हो।

ऋतु-शरद
माह-कार्तिक
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:17
सूर्यास्त:-05:43
राहू काल(अशुभसमय)प्रातः
07:30से 09:00बजे तक
दिशाशूल-पूर्व
पक्ष:-कृष्ण
तिथि-द्वादशी
अमृत मुहूर्त- प्रातः सूर्योदय से 07:54 तक सायं 04:32से05:57तक।

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष:- आज आप का दिन मंगल मय रहेगा। धीरे-धीरे आर्थिक पक्ष सुधरेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समता बनेगी। व्यापार में सुधार पहले से बेहतर आएगा।शैक्षिक कार्यों में सह भागिता उत्तम परिणाम देगी।

सुझाव:- आज आप नीम का वृक्ष लगावें।
शुभरंग:-पीला
राशिरत्न:-मूँगा

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ:- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पुराने व लंबित कार्यों के एक हद तक सफलता मिलेगी। परिवारिक दूरियां कम होंगी। भावुकता बढ़ेगी।सन्तान से प्रीम मिलेगा।धनार्जन का योग बन रहा है ।व्यापार पहिले से बेहतर होगा।

सुझाव:- आज आप किसी भी स्थिति में रोमांस से बचें।
शुभरंग:-सुनहला
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन:- आज आप की यात्रा सुखद व आशानुकूल फल देने वाली होगी।कानूनी कार्यों में अवश्य सफलता मिलेगी। व्यक्ति विशेष से सम्मना मिलेगा , कार्य करने के सलीक़े में परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सौहार्द पूर्ण रहेगा।

सुझाव:- आज आप मूंग भिगो कर कबूतरों को दें।
शुभरंग:- बादामी
राशिरत्न:-पन्ना

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क:- आज आप को शैक्षिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार से मध्यम लाभ मिलेगा। जीवन साथी के सहयोग से आप अपना सफल कार्य प्ररम्भ करेंगे। पारिवारिक माहौल शांतप्रिय रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप अपनी माता यदि माँ न हो तो माता के समान किसी परिवार की सलाह का पालन करें।
शुभरंग:-फिरोजी
राशिरत्न:-मोती

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह:- आज आप को हर तरफ से सम्मना की प्राप्ति का योग बन रहा है। राजनैतिक रूप से लाभ मिलेगा। धनोपार्जन भी उत्तम रहेगा। कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए अविस्मरणीय रहनेवाला है।

सुझाव:- आज आप ढक्कन सहित घड़ा नदी में प्रवाहित करें।
शुभरंग:- समुद्रीहरा
राशिरत्न:-माणिक्य

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या:- आज आप का दिन सौम्य शांत व स्तिरता युक्त रहेगा। नाम और पैसा दोनों ही आपको सहजता से आज मिलने वाला है ऐसा योग बन रहा है। स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सुखद होगी। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

सुझाव:-आज आप छोटी कन्याओं को भेंट दें व उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभरंग:- क्रीम
राशिरत्न:-पन्ना

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला:- आज आप का दिन आपके लिए व्यापार में वृध्दि करायेगा। सन्तान को लेकर थोड़ी चिंता अवश्य होगी। किन्तु आपके सोचे हुवे कार्य आज अवश्य पूर्ण होंगे। बिजली से बनी चीजों से आज आप सावधान रहें । पारिवारिक प्रेम मिलेगा।

सुझाव:- आज आप जौ और पीली सरसों धर्मस्थान पर दान दें।
शुभरंग:-नारंगी
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक:- आज आप संचित धन गृहोपयोगी वस्तुओं को क्रय करने में लगेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में मनोनूकूल स्थानांतरण होने की संभावना बन रही है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा से सामान्य लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप बूंदी का लड्डू श्री गणेश जी को भोग लगावें।
शुभरंग:- चॉकलेटी

राशिरत्न:-मूँगा

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु:- आज आप का दिन मंगल मय रहेगा। मन मे उत्साह रहेगा, परिवारिक कार्यों में आपका समय व्ययतीत होगा। सन्तान से मन मुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का कहना मानना आपके हित में होगा। व्यवसाय में आय सामान्य होगी।

सुझाव:- आज आप किसी गरीब बच्चे को भोजन करावें।
शुभरंग:- जामुनी
राशिरत्न:-पीलापुखराज

(भे, भो, जा, जी, जु, जे, ख, खी, खे, खो, ग ,गी)
मकर:- आज आप का दिन पूर्ण मंगल मय रहेगा। कार्य क्षेत्र नौकरी या व्यवसाय में आपसी सहयोग मिल सकता है ।संतान से यश में वृद्धि होगी। वैवाहिक या मांगलिक कार्यों का संपादन हो सकता है।कानूनी मामलों में आज हाथ न लगावें।

सुझाव:- आज आप बंदरों को चनें खिलावें।
शुभरंग:-श्वेत
राशिरत्न:-नीलम

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ:- आज आप का मन धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेगा। कृषि कार्यों में आपको आज विशेष सफलता प्राप्त होगी। व्यापर में आज उतार -चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। यात्रा से भरपूर लाभ मिलेगा।

सुझाव:-आज आप सोना अवश्य धारण करें।
शुभ रंग:- फिरोजी
राशिरत्न:-नीलम

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन:- आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में संलग्न रहेगा। पारिवारिक सहयोग से आपका व्यापार उन्नति करेगा। नौकरी में प्रोन्नति मिलने की संभावना है। मित्रों से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप किसी का दान या भेंट न लें
शुभरंग:-रानी कलर
राशिरत्न:-पीलापुखराज

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1आज कार्तिक माह कृष्णपक्ष द्वादशी तिथि है।
2 आज गोवत्स द्वादशी है, आज गया का घी, दूध, दही,और मट्ठा नही सेवन करना चाहिए।

■प्रेरणा दाई चौपाई■

हरि हित सहित रामु जब जोहे। रमा समेत रमापति मोहे।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी प्रभू के विवाह प्रसंग में वर्णन करते है कि श्री राम जी का रूप भगवान विष्णु व रमा लक्ष्मी ने देखा तो रूप माधुरी से प्रभावित होकर लक्ष्मी और नारायण दोनों ही मूर्छित होगये और जब होस में आये तो बोले राम ऐसा दूल्हा जो सब को मोहित करने वाला रूप है।

।।वास्तु टिप।।

अपने घर के मुख्य द्वार पर वैष्णव चिन्ह या मछली बनाने से घर मे वास्तु दोष का प्रवेश नही होता।

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button