6 मई 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

मेष

6 मार्च शनिवार को चंद्रमा का संचार देर रात वृश्चिक से धनु राशि में होगा। चंद्रमा का यह संचार आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए सुभ और भाग्यशाली बना रहा है। मिथुन राशि वालों के लिए दिन संभलकर चलने वाला रहेगा। अन्य राशियों के लिए दिन आज कैसा रहेगा देखिए आज के राशिफल में…

आज का दिन आपकी राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने जा रहा है और आज आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। यात्रा सामान्य रूप से लाभ देगी और कोई डील आज आप पक्‍की कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। शाम के समय योजनाओं की पूर्ति से आपको खास लाभ हो सकता है। शाम को मेहमानों के घर आने से आपका खर्च बढ़ सकता है। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।वृषभ

आज का दिन आपके लिए कठिनाई वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारियों से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आज आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं और उसका उपभोग भी करेंगे। दांपत्‍य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा। संतान की ओर से आपको शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। आज भाग्‍य 56 फीसदी साथ देगा।मिथुन

आज का दिन आपके लिए दुख देने वाला हो सकता है। आज आप परिजनों से दूर हाने पर परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट आ सकती है। अपराह्न के बाद किसी नए निर्माण की रूपरेखा बनेगी। आज अच्‍छे कार्य करने से आपको पुण्‍य प्राप्‍त होगा। आज आप दूसरों के काम के लिए दौड़ते रहेंगे। रात के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।कर्क

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके भाग्‍य का उदय हो सकता है। परिवार में समृद्धि आएगी और सभी बिगड़ते काम बनने लगेंगे। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। अच्‍छे कार्यों में रुचि बनी रहेगी और भाग्‍य का भी साथ प्राप्‍त होगा। नौकरीपेशा वर्ग से जुड़े लोगों को आज उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।सिंह

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है और आपको अच्‍छे और बुरे दोनों की फलों की प्राप्ति होगी। आज समाज में आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा और आपकी छवि में भी सुधार होगा। आज हर प्रकार के कार्यों में आपको सजगता बरतनी होगी। आज आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और अधिकारियों की ओर से प्रशंसा प्राप्‍त होगी। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।कन्या

आज भाग्‍य आपको उत्तम फल देने वाला होगा। आज समाज में आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। आज आपका उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शाम से लेकर रात तक पुराने मित्रों के आने से मन प्रसन्‍न होगा और भाग्‍य का साथ मिलेगा। मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा तो आपका मूड सही हो जाएगा। आज आपको धन के आगमन की सूचना भी मिल सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।तुला

आज का दिन आपके लिए शुभ है और सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे और राज्य से मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। आज शाम के वक्‍त आपकी कोई मूल्यवान वस्तु खोने या फिर चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें। किसी पर विश्‍वास करने से पहले कई बार सोचें। कोई धोखा मिलने की आशंका है और किसी को पैसे उधार ना दें, वापस नहीं मिलेंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।वृश्चिक

आज दिन आपका दूसरों के लिए भागदौड़ करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्मसंतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं है। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड आपके प्रति कुछ खराब हो सकता है। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से सब कुछ सही कर लेंगे और शाम का वक्‍त आपका ईश्‍वर की भक्ति में बीतेगा। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।धनु

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कठिनाई वाला हो सकता है। पारिवारिक अशांति के कारण परेशानी हो सकती है और मन में तनाव हो सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात्रि का समय हंसी-मजाक में बीतेगा और आज भाग्‍य 56 फीसदी साथ देगा।मकर

आज का दिन आपको खुशी देने वाला है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन बढ़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन न होने दें। वरना दुर्घटना हो सकती है। जोखिम के कामों से दूर रहें। पैसों के मामले में पूरा हिसाब किताब रखना जरूरी है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।कुंभ

आज का दिन आपके लिए शुभ है और सफलता प्राप्‍त होने से हर्ष होगा। किसी महान व्‍यक्ति से मुलाकात होने से आपको खुशी होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में पिछले चार दिनों से जीवनसाथी के साथ चला आ रहा झगड़ा भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।मीन

आज के दिन आपको हर मामले में संतुष्टि प्राप्‍त होने का दिन है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने से संतुष्टि और हर्ष होगा। जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा और दोस्‍तों के साथ समय बिताने से मन हल्‍का होगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

Back to top button