4 मार्च 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— कुछ नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। तीर्थ दर्शन का विचार बनने के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी योजना पर चर्चा हो सकती है। उत्साह के बीच शुभचिन्तकों से मुलाकात होगी।

वृषभ राशिफल— आज कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। शत्रु आज सक्रिय रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कुछ चूक कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ असन्तुष्टि महसूस होगी। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर थोड़े सजग रहें।

मिथुन राशिफल— व्यवसायिक नीतियों को लेकर मंथन करना होगा। सामाजिक जीवन में आपका यश बढ़ेगा। चिकित्सा के पेशे से जुड़े लोगों के लिये विशेष रूप से दिन उपलब्धियों वाला रहेगा। मित्रों के साथ विचार साझा करेंगे। अपने स्वभाव में कुछ परिवर्तन करेंगे।

कर्क राशिफल— स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ असामान्य परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। लम्बी दूरी की यात्रा लाभकारी नहीं होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। भ्रम की स्थितियां निर्मित हो सकती है।

सिंह राशिफल— आज गिले-शिकवे दूर होने का दिन है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। टैक्स सम्बन्धी मामले आज सुलझ सकते हैं। आपके द्वारा लिये गये निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे।

कन्या राशिफल— आपके प्रयास फलीभूत होंगे। कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। सोचे हुये कार्य समय पर पूरे होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातक आज नयी नौकरी के लिये प्रयास कर सकते हैं।

तुला राशिफल— बॉस के साथ बहसबाजी हो सकती हैं। मन में अनावश्यक विचार आ सकते हैं। पिता के व्यवहार से मनमुटाव हो सकता है। निजी फैसलों में दूसरों को हस्तक्षेप न करने दें। पूजा-पाठ में मन लगाना हितकर होगा।

वृश्चिक राशिफल— आज उधार के लेन-देन से बचें। ऑफिस में अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने सम्बन्धों को प्रभावित न होने दें। स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। परिजन नाराज हो सकते हैं।

धनु राशिफल— कार्यक्षेत्र में आपकी विशिष्ट पहचान बनेगी। मन की उदासी दूर होगी। कारोबार में गुणवत्ता में वृद्धि होगी। व्यवसायिक सम्बन्धों को लेकर उत्सुक रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। मांगलिक सामारोह में सक्रिय भूमिका निभायेंगे।

मकर राशिफल— जीवन के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आयेगा। स्वतन्त्र विचारों को महत्व देंगे। महत्वपूर्ण अवसर हाँथ लग सकते हैं, बशर्ते आप उन्हें नजरंदाज न करें। फँसा हुआ धन आज मिलने के योग बन रहे हैं। किसी पुरानी समस्या का समाधान ढूँढने में कामयाब होंगे।

कुम्भ राशिफल— अपनी समझदारी में अत्यधिक भरोसा उचित नहीं होगा। मन में काल्पनिक विचारों का प्रभाव रहेगा। प्रेमीजन से झगड़ा हो सकता है। नया काम शुरू कर रहे हैं तो उसको लेकर पूरी तैयारी पहले ही कर लें। सन्तान की गलती पर गुस्सा आ सकता है।

मीन राशिफल— परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कीमती सामानों को सम्भालकर रखें। शब्दों को तोलकर बोलना आज हितकर होगा। दमे के रोगियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। लोगों के व्यवहार से थोड़े उदास रहेंगे।

Back to top button