27 अप्रैल 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता और लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनसे सुखदायक समाचार भी मिलेगा। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आय के साधनों में वृद्धि भी होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में फायदा होगा। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। नए व्यवसाय अथवा व्यवसाय विस्तार के लिए निवेश अत्यंत शुभ रहेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति में विलंब होने पर गुस्सा करेंगे लेकिन पूर्ति होने के बाद उत्साहित भी रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त हो सकेगी। आज आपकी अपने जीवन साथी व संतान से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों का भी आज अधिकारियों से कुछ मतभेद हो सकता है, इसलिए बहसबाजी में ना पड़ें और अपने कार्य पर फोकस रखें। व्यापार के लिए की गई यात्राएं उत्तम फलदायक रहेंगी। सायंकाल का समय आज आप धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिखेगा, जिसमें आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।

वृष राशि:- आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। यदि साझेदारी से कोई व्यापार चल रहा है, तो आज उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन आनंद में व्यतीत होगा, लेकिन आज सेहत कुछ नरम रह सकती है, जिससे कार्य में मन नहीं लगेगा। प्रेम जीवन में नवीनता व मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो उससे आज राहत मिलेगी। आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आसपास की व धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने से आज आपके मन को शांति मिलेगी। व्यापार में यदि कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है। आज आप अपने लिए कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं, जैसे नया मोबाइल, नए कपड़े इत्यादि। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में हर्ष होगा। आज आपके भाई से आपकी कुछ अनबन हो सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि:- आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। आज सुबह से ही आपको लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आप परिवार के सभी सदस्यों की फरमाइशें भी आसानी से पूरी कर सकेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे, जिससे आपको भविष्य की चिंता कम होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, लेकिन आज आपके जीवनसाथी की सेहत में कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

सिंह राशि:- आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का आज असहयोग व्यवहार देखने को मिल सकता है। रचनात्मक कार्य को पूरा करने के लिए आज पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। शत्रु आपको परेशान करने की भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपका कोई पुराना सहयोगी आपसे मदद मांग सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें वह खुश नजर आएंगे।

कन्या राशि:- आज का दिन आप की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि भरा होगा। आज कुछ ना करने पर भी आपका व्यक्तित्व बढ़ा हुआ रहेगा। आज आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि आप का धन उधार लिया होगा, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को भविष्य की रणनीति पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज आप अपने भाई की मदद करने के लिए आगे आएंगे और माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, उनकी सेवा का अवसर भी मिलेगा।

तुला राशि:- आज का दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रह सकता है। ऑफिस में भी आज आपके अधिकारी आपकी बात सुनेंगे और आपके सुझावों पर अमल करेंगे, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र व घर के सभी कार्य भी आज आसानी से बनते चले जाएंगे। कारोबार में पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा हुआ माल भी दिखना शुरू हो जाएगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रो व परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक राशि:- आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। परिवार का वातावरण आपकी अनदेखी के कारण आज अशांत हो सकता है। यदि संपत्ति संबंधित कोई कानूनी मामला चल रहा था, तो वह भी आज आपको सफलता दिला सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन बेहतर रहेगा। संतान की उन्नति से मन में हर्ष रहेगा। परिवार में आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा।

धनु राशि:- आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में सुख शांति के लिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आज आपकी निष्ठा रहेगी। दान पुण्य में करने के लिए अवसर सुलभ होंगे, इनका लाभ आपको निकट भविष्य में किसी रूप में अवश्य प्राप्त होगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल का समय व्यापारी वर्ग के लिए सुखद रहेगा। भविष्य से संबंधित समाचार आज सुनने को मिल सकता है।

मकर राशि:- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आरंभ में कुछ बांधा आएगी, लेकिन बाद में वह पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी। सहकर्मी अथवा कर्मचारी आप की अनदेखी का फायदा उठाने की कोशिश करेगे, लेकिन अपनी बुद्धि बल से आप सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। आज आपको कार्यालय में कुछ अधिक काम दिया जा सकता है, लेकिन घबराए नहीं, मेहनत से आप सभी कार्य समय से पूरे कर देंगे, जिससे आपके अधिकारी आपसे खुश नजर आएंगे।

कुंभ राशि:- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े जातकों को आज उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। राज्यकीय पक्ष से व्यापार कर रहे जातकों को धन लाभ के साथ-साथ आमदनी में बढ़ोतरी के भी अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप देव दर्शन में व्यतीत करेंगे और परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी लिस्ट बनाएंगे। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है, जिससे परिवार में के लोग भी खुश नजर आएंगे। आज आप अपने रुके धन को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जिसमें कामयाब भी रहेंगे।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनसे कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े, तो आवश्य उठाए, इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। यदि कोई मकान व दुकान खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आज परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करते नजर आएंगे, जिन्हें आप पूरा करेंगे। आय के साधनों में भी आज वृद्धि होगी।

Back to top button