26 जनवरी दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए क्या आज है आज आपके भाग्य की झोली, किसकी चमक सकती है किस्मत

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आपका दिन मंगलमय हो 26 जनवरी दिन शुक्रवार

26 जनवरी दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए क्या आज है आज आपके भाग्य की झोली, किसकी चमक सकती है किस्मत ऋतु-शिशिर
माह-माघ
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:36
सूर्यास्त-05:24
राहूकाल(अशुभ समय)
प्रातः10:30 से 12:00तक
तिथि-नवमी
दिशाशूल-पश्चिम व दक्षिण
शुभदिशा-पूर्व व उत्तर
अभिजितमुहूर्त-दोपहर
12:12 से 12:55 तक
अमृतमुहूर्त-प्रातः 09:53 से 11:13 तक ।

।।आज का राशिफल।।

???? मेष :- आज आपके प्रायः हर कार्य में उत्साह दिखेगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव कर पायेंगे, पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा, व्यापार सामान्य रहेगा।
सुझाव: आप पीले रंग का वस्त्र धारण करें भाग्य चमकेगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-पीला

???? वृष :- आज आपको क्रोध और हताशा का सामना करना पड़ सकता हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। बढ़ते खर्चों की चिंता सता सकती है। वाणी पर सयंम रखें। परिश्रम बेकार नहीं जाएगा, भरोसा रखें। गलतफहमी से दूर रहें यात्रा मंगलकारी होगी।
सुझाव:- आप हरे रंग के वस्त्र पहने कार्य सिध्द होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-हरा

???? मिथुन:-आज आपका व्यापार मन्द रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा वातावरण अनुकूल रहेगा ।जबाजों के सावधान रहें। शैक्षिक क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। व्यर्थ की भाग दौड़ से मन खिन्न हो सकता है।
सुझाव:-आप गुलाबी वस्त्र पहने य्या दान करें भाग्य चमकेगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-गुलाबी

???? कर्क :-आज व्यापारी और नौकरीपेशा लोग पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। कृषि कार्यों में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
यात्रा मंगलमय रहेगी।
सुझाव:-आप जामुनी रंग का वस्त्र धारण करें सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-जामुनी

???? सिंह:- आज व्यापार में आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है । सन्तान की चिंता लगी रहेगी।स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें किन्तु रात्रि तक राहत मिलेगी।
सुझाव:-आप नारंगी रंग का वस्त्र पहने रुके कार्य पूर्ण होंगे।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-नारंगी

????????‍♀ कन्या :- बेहतर रहेगा कि आज नए कार्य हाथ में न लें। बाहर की चीजें खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। आज क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। धन खर्च अधिक हो सकता है। शत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। यात्रा सन्तोष जनक रहेगी।
सुझाव:-आप महरून रंग का रुमाल पास में रखें शत्रु पराजित होंगे।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-महरून

तुला:-आज का दिन आपके लिये प्रोन्नति दायक रहेगा। सार्वजनिक जीवन में आप महत्व प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा। व्यापार कुल मीलाकर ठीक रहेगा।
सुझाव:-आप सुनहला वस्त्र पहने भाग्य संवर्धन होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-सुनहला

???? वृश्चिक :- आज पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की सोच निष्फल जाएगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। यात्रा से धन लाभ सम्भव है।
सुझाव:-आप श्वेत वस्त्र धारण करें भाग्य चमकेगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-श्वेत

???? धनु:-आज व्यापार में सामान्य लाभ हो सकता है, आज यात्रा न करें तो उचित रहेगा। कार्य की निष्फलता हताशा पैदा कर सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। वाद-विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या पैदा हो सकती है।
सुझाव:-आप लाल वस्त्र पहने कार्य सिद्धि मिलेगी।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-लाल

???? मकर:- आजआपको कई प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक क्लेश आपके मन को व्यथित कर सकता है। सार्वजनिक जीवन में अपयश आपकी मान-प्रतिष्ठा को हानि पहुचा सकते हैं। यात्रा से कष्ट सम्भव है।
सुझाव:-आप काल वस्त्र पहने रुका कार्य पूर्ण होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-काला

कुंभ:-आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पड़ोसियों और भाई -बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा।व्यापर व नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कानूनी कार्यों में राहत मिल सकती है।
सुझाव:-आप भूरा वस्त्र पहने भाग्य चमकेगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-भूरा

???? मीन:-आज आपको व्यापार में विशेष सफलता मिल सकती है।आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। बाहर खाने-पीने में सावधानी बरतें। आर्थिक मामले या लेन-देन में सतर्क रहें। पारिवारिक सहयोग से रुके व बिगड़े कार्यो सम्पन्न होंगे।
सुझाव:-आप स्लेटी रुमाल पास में रखें विजय प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-स्लेटी

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु माघ माह शुक्लपक्ष नवमी तिथि है।
2 आज भारतीय गणतंत्र दिवस है।
3 आज महानन्द नवमी व श्रीहरसू ब्रम्हदेव जयंती है।

।।प्रेरणा दाई दोहा।।

भगत भूमि भूसुर सुरभि सुर हित लागि कृपाल।
करत चरित धरि मनुज तनु सुनत मिटहिं जग जाल।।

अर्थ:-श्री लखन लाल जी निषादराज से कहते हैं कि हे निषाद जी परमात्मा राम भक्तों के लिए, धरती के लिए, ब्राम्हणों के लिए, गौमाता के लिए, और देवताओं के लिए परम् कृपाल भगवान ये मनुष्य शरीर धारण करके मार्गदर्शनार्थ विविध चरित्र करते हैं, इन चरित्रों के सुनने मात्र से यह जो जगत जाल है यानी माया है वह नष्ट हो मिट जाता है।

“अस्तु भगवान की लीलाओं के गानेसे, सुनने से, कहने से, समझने से मनुष्य को परमपद की प्राप्ति होती है यह सत्य है।”

।।वास्तु टिप विशेष।।

ध्यान रहे घर मे लगी दीवार घड़ी पर नजर रखे न तो वो बंद होनी चाहिए और न ही धीमी गति से चलनी चाहिए क्यों कि उड़ घड़ी के बंद होने पर गृह स्वामी का भाग्य भी बंद हो जाता है,और धीमा चलने से उसका भाग्य मन्द हो जाता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् कथाव्यास।।
।।श्रीअयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button