16 जनवरी दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किन-किन राशि वालों के खुलने वाले हैं भाग्य, किसकी होगी तरक्की…

आपका दिन मंगलमय हो ||

16 जनवरी 2018 ||

दिन मंगलवार ||

ऋतु-शिशिर
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:42
सूर्यास्त-05:18
राहूकाल (अशुभ समय)शायं
03:00 से 04:30 तक
पक्ष-कृष्ण
तिथि-अमावस्या
दिशाशूल-उत्तर व पश्चिम
शुभदिशा-दक्षिण व पूर्व
अभिजितमुहूर्त- दोपहर 12:09 से 12:52 तक
अमृतमुहूर्त- दोपहर12:31 से 01:50 तक

।।आज का राशिफल।।

aaj ka panchang

मेष:-आज आप व्यापारिक भाग दौड़ में उलझे रह सकते है। शैक्षिक क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। किन्तु अर्थ दशा अच्छी नही रहेगी।
सुझाव:-आज आप केशर का तिलक लगावें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-सुनहला

वृष:- हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा होगा। व्यापार में उन्नति का अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में विलंब संभव है किन्तु सफलता जरूर मिलेगी।। खान-पान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। नए करने का उत्तम समय है।
सुझाव:-आज आप माता महा लक्ष्मीका दूध से अभिषेक करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-महरून

मिथुन:-आज  मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूहभोजन का आयोजन हो सकता है। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। दापत्य सुख की प्राप्ति होगी।
सुझाव:-आज आप पढ़ें का भोग श्री सीताराम जी को लगावें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-जामुनी

कर्क:-आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा।
सुझाव:-आज आप सब का दान किसी दिव्यांग बच्चे को करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-स्लेटी

सिंह:- आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप ले सकेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा।
सुझाव:-आज आप 7 बादाम बहती नदी में प्रवाहित करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-आसमानी

कन्या:-आज आपको व्यापार में मध्यम लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन चिंताओं से घिरा रह सकता है। स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है।यात्रा के सुखद योग बन रहे है।पारिवारिक वातावरण काम चलाऊँ रह सकता है।
सुझाव:-आज आप मूँग की दाल व सेंधा नमक का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-बादामी

तुला:- आज आपकी भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावना बन रही है। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ सकता है। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है।
सुझाव:-आज आप बेसन की मिठाई छोटे बच्चों में जरूर बाटें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-फिरोजी

वृश्चिक:- आज व्यापर में उतार चढ़ाव के बाद भी आय के साधन बनेंगे।परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है यात्रा से लाभ मिलेगा। भाइयों से बहस हो सकती है।
सुझाव:-आज आप श्वेत चन्दन का दान किसी विप्र को करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-पीला

धनु:-आज आपको व्यापार से लाभ होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्य कर सकेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:-आज आप कुट्टू का दान किसी विप्र को करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-श्वेत

मकर:-  आज व्यापार मध्यम रहेगा , स्वास्थ्य प्रभावितरह सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी।पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।
सुझाव:-आज आप शहद का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-हल्का लाल

कुंभ:- आज मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना अनुभव करेंगे।
सुझाव:-आज आप सबुत दान व मिश्री का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-नीला

मीन:-आज व्यापार में उत्तम लाभ होगा।यात्रा से लाभ होगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यक्ति विशेष से लाभ होगा। कृषिकार्यों में न्यूनता आ सकती है।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-आज काले जूते का दान किसी जरूरत मन्द को करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-फिरोजी

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

16 जनवरी 2018

1 आज शिशिर ऋतु माघ माह कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है।
2 स्नान दान की अमावस्या जिसे हम सब मौनी अमावस्या के नाम से जानते है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
गनपती गौरि गिरीसु मनाई। चले असीस पाइ रघुराई।।

अर्थ:-प्रभू श्री सीताराम जी भैया लखन के साथ अपने गुरु जनों व भगवान श्री गौरी गणेश , भगवान शिवपार्वती सभी को प्रणाम कर आशीष पाकर अयोध्या धाम की परिक्रमा करते हुवे वन की ओर प्रयाण किये।
“अस्तु विपत्ति में कभी धैर्य नही खोना चाहिए।”

।।वास्तु टिप विशेष।।
बहेड़, पीपल,बरगद,पाकड़, कंटक, कैथ रोगी और जले हुवे वृक्ष की लकड़ी भूल कर भी गृह निर्माण में नहीं लेना चाहिए। इससे गृह स्वामी की आयु हानि होती है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद , वास्तुविद व सरस् कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button