12 जनवरी दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए आज किन-किन राशि वालों के खुलने वाले हैं भाग्य

★आज का पंचांग★

आज का दिन मंगल मय हो 12 जनवरी दिन शुक्रवार

28 दिसम्बर दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए क्या छिपा है आज आपके भाग्य के पीछे

12 जनवरी दिन शुक्रवार
ऋतु-शिशिर
माह-माघ
सूर्य -दक्षिणायन
सूर्योदय-06:43
सूर्यास्त-05:17
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
10:30से 12:00 तक
तिथि-एकादशी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पश्चिम व दक्षिण
यात्रा में शुभ दिशायें-पूर्व व उत्तर
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:08से 12:50 तक
अमृतमुहूर्त-प्रातः09:52 से 11:11तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है।आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सकता है।
सुझाव:- आज आप विष्णु भगवान को तिल अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – लाल।

वृष:- आज व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप ब्राम्हणों को तिल दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग – हल्का पीला।

मिथुन:- आज आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।धनलाभ होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप तिलकुट जा प्रशाद बाटें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – सुनहला।

कर्क:-आज आप कठिन से कठिन कार्य करने में सफल हो सकते हैं।आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप तिल का दान करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – हरा।

सिंह:- आज कला एवं साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है।पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है।
सुझाव:- आज आप तिलोदक से स्नान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – भूरा।

कन्या:- आज आपके पुराने मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है।नए विचारों को ग्रहण करने में सफल हो सकते हैं।आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है।

सुझाव:-आज आप देवालय में तिल गुड़ चढ़ाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – मटमैला।

तुला:- आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप गणेश जी की आराधना करें व तिल के लड्डू का भोग लगावें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग – गुलाबी।

वृश्चिक:- आज आपके निजी संबंधों में मधुरता आने की सम्भावना है।शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है।धनलाभ हो सकता है।
सुझाव:- आज आप सूर्य देव को तिलोदक का अर्घ्य दें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – केसरिया।

धनु:- आज आपको विरोधियों से धन प्राप्त होने की सम्भावना है।आज आप दूसरों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।
सुझाव:- आज आप काले तिल का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – बैगनी।

मकर:- आज नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।यात्रा सम्बन्धी कार्यक्रम में नए सिरे से बदलाव कर सकते हैं।आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव:- आज आप गऊ को तिल व गुड़ खिलायें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- आसमानी।

कुम्भ:- आज आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति हो सकती है।आय के नए स्रोत बन सकते है।
सुझाव:- आज आप तिल का दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- धानी।

मीन:- आज आप व्यावसायिक मामलों में भावनाओं से काम न लें।चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है।व्यापार से लाभ हो सकता है।

सुझाव:- आज आप तिल के तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – श्वेत।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

2आज षटतिला एकादशी व्रत सभी का है।
3 आज तिल दान करना व तिल से स्नान करना विशेष पूण्य कारक है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

पिताँ दीन्ह मोहि कानन राजू।

जहँ सब भाँति मोर बड़ काजू।।

अर्थ:-प्रभू श्री राम भद्र माता कौशल्या जी से कहते है माता मैं तो बड़ा सौभग्य शाली हूँ कि पिता जी ने मुझे सारे जंगल का राजा बना दिया है क्योंकि सप्तद्वीप में अधिकतर बन प्रदेश है और वहाँ राक्षसों का आतंक बढ़ गया है उनका वध कर के ऋषिमुनियों को सुख देना है अस्तु वन में मेरी बड़ी आवश्यकता है सो पिता जी ने वन दे करहमको विशेष दायित्व दिया है।

“अस्तु ये प्रभू श्री राम की उदारता व सकारात्मकता ही है कि वन वास को भी प्रभू श्री राम किसी अयोध्याराज गद्दी से कम नही मानते ।हम सब को भी विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक दृष्टि रखनी चाहिये।”

।।वास्तु टिप।।

ध्यान रहे घरों में शौचालय उपयोग करते समय दक्षिणी दिशा में होना चाहिए, शौचालय का ढाल हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामीविवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र-9044741252

Back to top button