11 जनवरी दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज किन-किन राशि वालों के खुलने वाले हैं भाग्य

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आज का दिन मंगलमय हो 11 जनवरी दिन गुरुवार

11 जनवरी दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज किन-किन राशि के खुलने वाले हैं भाग्य ऋतु-शिशिर
माह-माघ
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्यास्त-06:44
सूर्योदय-05:16
राहूकाल(अशुभ समय)दोपहर 01:30से03:00 तक
तिथि-दशमी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-दक्षिण व पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व व उत्तर
अभिजित मुहूर्त-दोपहर
12:08से 12:50तक
अमृतमुहूर्त-दोपहर02:48से03:06तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:- यात्रा में कष्ट अथवा दुर्घटना योग बन सकता है।काम में असफलता होने से मन में अशांति रहेगी।धनहानि,एवम् उदर विकार की संभावना होगी।इन्द्रियों को बस में न रखने वाले लोग बुद्धि विकार का शिकार होंगें।धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।सट्टे से लाभ हो सकता है।भाग्योदय होगा।आय में वृद्धि होगी ।परंतु मानसिक व्यथा मिलेगी।

सुझाव:-आज आप भगवान विष्णु को 11 तुलसीपत्र अर्पित करे।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-चॉकलेटी

वृष:- आज आपके चित्त में अशांति रहेगी,स्वजन से मनमुटाव होने की संभावना होगी,सीने ,छाती,में दर्द होने की संभावना,तथा ह्रदय रोगी को कष्ट,जल से,स्त्री से,भय,दाम्पत्य सुख में कमी रहेगी,।चले आ रहे सुख में विराम लगेगा।राजद्रोह की भावना बढेगी।घर-परिवार से निष्कासन हो सकता है।
सुझाव:-आज आप फल जा दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-गुलाबी

मिथुन:- आज धन प्राप्ति के योग बनेंगें, समय मित्र–बंधुओं के साथ सुखमय व्यतीत होगा राजनैतिक लोगों को जन संपर्क का लाभ मिलेगा।मित्रों से लाभ होने की संभावना भाग्योन्नति के नए अवसर मिलेंगें।शत्रु पराजित होंगें।धनलाभ के योग हैं।
सुझाव:-आज आप ब्राम्हणों को फलाहार करवाएं ।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-हरा

कर्क:- आज का दिन आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कुटुम्ब से अनबन बढेगी।आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा।पठन-पाठन में अरुचि होगी।नये-नये शत्रु बनेंगें।नेत्र रोग से ग्रसित हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप भगवान हनुमान जी को नारियल लड्डू का भोग लगाएं।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-लाल

सिंह:- आज खानपान का सुख उत्तम मिलेगा।दाम्पत्य सुख,आनंद की प्राप्ति,उपहार एवम् धन लाभ होने की संभावना है।।मान- सम्मान में वृद्धि होगी।धन संपत्ति सम्बंधित सभी कार्य बनेंगे परंतु मानसिक व्यथा बढेगी।
सुझाव:-आज आप बन्दरों को फल खिलावें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-सुनहला

कन्या:- आज आप मानसिक अशांति ,भय,चिंता से ग्रसित रहेंगे,अचानक धनव्यय की भी संभावना होगी,परिश्रम सार्थक होने की संभावना बहुत ही कम है।परंतु पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
अपव्यय, सुख की हानि।दाम्पत्य सुख में बाधा। बंधन की संम्भावना।शयन सुख में कमी।
अनिद्रा,मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-केशरिया

तुला:- आज आपकी पूर्ण प्रसन्नता का योग है।व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ,बाल-बच्चों से सुख,स्त्री सुख,तथा तरल पदार्थ से लाभ होगा।
शुभ कार्यों में प्रवृत्ति बढेगी।दान पूण्य में रूचि भी बढेगी।मित्रों से हानि होगी।पुत्रों को कष्ट होगा।धन संकट हो सकता है।
सुझाव:-आज आप श्रीसीताराम जी के मंदिर में रामदाना दान दें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-नारंगी

वृश्चिक:- आज आपको पूर्ण गृह सुख मिलने का योग है। उच्चाधिकारियों को प्रसन्न करने में कामयाब होंगे,स्वस्थ रहेंगे,राज्य से धनलाभ,भी हो सकता है,जिस कार्य में व्यस्त हैं पूर्ण होने का योग है।नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है।।धार्मिक प्रवृत्ति बढेगी।गंगा स्नान,तीर्थाटन आदि के योग हैं।कार्यों में सफलता मिलेगी परंतु शत्रु प्रबल होंगें।
सुझाव:-आज आप मोमफली व गुड़ दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-आसमानी

धनु:- आज आपके बनते हुए कार्य बिगड़ते नजर आएंगे,स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा,बच्चों से मन मुटाव,शत्रुओं से भय होने की संभावना है।मन अशांत तथा देवताओं से विरक्ति बढेगी।दुर्भाग्य के पूरे लक्षण दिखेंगे। स्थाई लाभ मिलेगा।राज्य कृपा प्राप्त होगी।मित्रों से सहायता प्राप्त होगी।परंतु मानसिक कष्ट भी प्राप्त होगा।
सुझाव:-आज आप किसी पवित्र नदी में 5 दीप दान दें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-नीला

मकर:- आज रोगी व्यक्तिओं के लिए दिन अच्छा नहीं है।शीत प्रकृति के लोगों को स्वांस,खांसी अपच,हो सकती है,सामान्य व्यक्ति को भी त्वचा सम्बंधित कष्ट हो सकता है।मानसिक कष्ट,विवाद,धनहानि से बचें।आय में वृद्धि होगी।विदेश यात्रायें संभव हैं। परंतु जरा सी लापरवाही में भयंकर रोग से ग्रसित हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप चीटियों को गुड़ डालें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-श्वेत

कुम्भ:- आज आपके हाथ से ख्याति प्राप्त करने वाला कार्य हो सकता है।धन लाभ के साथ-साथ,वाहन सुख एवम् दाम्पत्य सुख भी प्राप्त होने के योग हैं।बीमार व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।।व्यापार वृद्धि होगी।आर्थिक लाभकारी यात्रायें होंगीं। राज्य कृपा प्राप्त होगी।मित्रों से लाभ होगा।परंतु मन में क्लेश बना रहेगा। पित्त एवम् वायु विकार की वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज आप दही का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-समुद्रीहरा

मीन:- आज आपको आकस्मिक लाभ होने की संभावना है,महिला मित्रों के संपर्क से,सुख,यश एवम् आनंद की प्राप्ति होगी,शत्रु पराजित होंगे,परंतु आकस्मिक धन व्यय की भी संभावना रहेगी।आँखों में विकार संभव है।नए-नए व्यसन उत्पन्न होने की आशंका है।मामा को शारीरिक कष्ट। धन संपत्ति में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज आप बाकला की दाल या साबुतदान दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज शिशिर ऋतु माघ माह कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है।
2 आज गुरुपूर्णा सिध्दियोग है।

।।प्रेरणादायक चौपाई।।

गुर गृह बसहुँ रामु तजि गेहू।

नृप सन अस बरु दूसर लेहू।।

अर्थ:- श्री रामचरितमानस जी के अयोध्याकाण्ड में महाराज श्री दशरथ जी रानी कैकेयी जी से आग्रह करते है कि हे देवी पहला वरदान भरत को राजगद्दी देना हमे पूर्णतया स्वीकार है किंतु दुरसा वरदान तुम राम को अपना महल छोड़ कर गुरु जी के घर रहें पर वन में न भेजो नहीं तो तुम्हारे हाथ कुछ नहीं लगेगा केवल अपयश को छोड़ कर।

“अस्तु देश काल व परिस्थि के अनुसार निर्णय लेना कल्याण कारी होता है।’

।।वास्तु टिप।।

मुख्य प्रवेश द्वार हमेशा दो पल्लों वाला होना चाहिए लेकिन ध्यान रहे मुख्यद्वार तड़क भड़क व अजीबोगरीब नहीं होना चाहिए।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button