11 अप्रैल दिन बुधवार का राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन हैं बहुत ही शुभ, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएँ

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 11 अप्रैल दिन बुधवार

 11 अप्रैल दिन बुधवार का राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन हैं बहुत ही शुभ, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएँ

ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
तिथि-एकादशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:35
सूर्यास्त-06:25
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त- प्रातः 07:36 से 09:12 तक।

 

।।आज का राशिफल।।

मेष :-आज आप परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है।धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन :-आज का दिन संयम और सावधानी से बिताएं। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता मिलेगी। खर्च अधिक होने से आर्थिकरुप से परेशानी महसूस कर सकते हैं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-आज आपका दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। व्यापार के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना अधिक है। साझेदारों से लाभ होगा। छोटा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सम्मान प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-आज परिवार से मन व्यग्र हो सकता है। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। अधिकारियों से संभलकर रहिएगा। परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलने से निराश होंगे। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज शिक्षा के मामले में छात्रों को कुछ परेशानी आ सकती है। संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। वाद-विवाद से बचकर रहें।
 राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आप व्यापर को लेकर  मानसिकरूप से व्यग्र हो सकते है, माता के विषय में चिंता रह सकती है। स्थायी संपत्ति से सम्बंधित कार्यों को सावधानी से पूरा करें। प्रवास संभव हो तो टाल दीजिएगा। पारिवारिक वातावरण अशांत हो सकता है। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ गृहविषयक आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज आपका मनव्यवसाय को ले कर दुविधा में फंसा रह सकता है। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न ले। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आपके यहाँ पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होगा। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रह सकती है, परिजनों के साथ कलह होने की आशंका है। धन का लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखिएगा। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। 
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-आज आपको संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से संपर्क हो पाएगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज बसंत ऋतु वैशाखमाह कृष्णपक्ष एकादशी तिथि है।
2आज श्री वल्लभाचार्य जयंती व गृहस्थों की वरुथिनी एकादशी व्रत है।

 

।।प्रेरणादाई दोहा।।
मास दिवस कर दिवस भा मरम न जानइ कोइ।
रथ समेत रबि थाकेउ निसा कवन बिधि होइ।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि श्री राम जन्मोत्सव इतना भव्य दिव्य था कि भगवान सूर्य भी अपने अंश पर ठहर गये। तीस दिन का एक दिन होगया जो परमानन्द में मग्न हो जाता है उसे समय का पता नहीं चलता सो सूर्य भगवान भी प्रभू श्री राम को निहारने लगे और समय का पता नही चला ।

।।वास्तु टिप।।

अपने घर का सर्व विधि कल्याण की कामना रखने वाले समर्थ गृहस्थों को चाहिए कि वे प्रत्येक वर्ष सवा लक्ष्य महामृत्युंजय मंत्र जप अवश्य करे या सुयोग्यब्राम्हणों द्वारा करवाएं।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्रीरामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button