09 अप्रैल दिन सोमवार का राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलने वाली हैं अपार खुशियाँ…

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
 आप सभी का मंगल हो 9 अप्रैल दिन सोमवार

 

09 अप्रैल दिन सोमवार का राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलने वाली हैं अपार खुशियाँ...ऋतु-बसंत
माह -वैशाख

पक्ष-कृष्ण
तिथि-नवमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:39
सूर्यास्त-06:21
राहूकाल(अशुभसमय)प्रातः
07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः06:03 से 07:36 तक

 

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज क्रोध की अधिकता रहेगी इसके परिणामस्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वादविवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी अनुभव करेंगे। यात्रा में विघ्न आने की संभावना होने से यात्रा से बचना चाहिए। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर सकने से रोष की भावना रह सकती है। व्यापार में उन्नति मिलेगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज आपकी सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म तथा पुण्य के कार्य होंगे। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग औऱ ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। 
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज आप सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी ले सकेंगे, साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मिलन मुलाकात संभव है। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। पढ़ाई के मन उचाट रहेगा। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं निर्मित होंगी। धन खर्च होगा।राशिरत्न:-पन्ना
 

तुला :-आज आपका समय भाग्यवृद्धि का का है कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सही जगह पर पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालनी चाहिए । स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में यश और कीर्ति की वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आपका मन पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य में निरत रह डक्ट है।। सगे-सम्बंधियों तथा परिजनों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने के कारण निराश होंगे। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- नए कार्य की शुरुआत आज कर सकते हैं। नौकरी व्यवसाय में लाभ के !साथ अतिरिक्त आय की संभावना रहेगी। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएगा। कारोबार में प्रगति और आय में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

 

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्णपक्ष नवमी तिथि है।

 

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

ध्वज पताक तोरन पुर छावा। कहि न जाइ जेहि भाँति बनावा।।
सुमनबृष्टि अकास तें होई। ब्रह्मानंद मगन सब लोई।।

अर्थ:-गोस्वामीतुलसीदास जी वर्णन करते है कि सम्पूर्ण अयोध्या नगरी में ध्वज,पताका ,तोरण द्वार घर घर पर सुसज्जित हो रहा है जिसका वर्णन करना सम्भव नहीं,आकाश से देवताओं द्वारा पुष्प वृष्टि हों रही है मानो सारी अयोध्या नगरी ब्रम्हानंदमय हो गई है।

।।इति शुभम्।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, व सरस् श्रीरामकथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button