09 जनवरी दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किस राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत, और किसकी होगी ख़राब

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आज का दिन मंगलमय हो 09 जनवरी दिन मंगलवार

09 जनवरी दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किस राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत, और किसकी होगी ख़राबऋतु -शिशिर
माह -माघ
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:44
सूर्यास्त-05:16
राहूकाल(अशुभ समय) शायं
03:00 से 04:30 तक
पक्ष-कृष्ण
तिथि-अष्टमी
दिशाशूल- उत्तर व पश्चिम
शुभदिशा- दक्षिण व पूर्व
अभिजीतमुहूर्त- दोपहर 12:07 से 12 :49 तक
यत्रयोग्यअमृतमुहूर्त- दोपहर 12:28 से 01:47 तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आपके लिए आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन बीतेगा।
सुझाव:-आज आप चमेली के तेल का दान हनुमान मंदिर में करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-लाल

वृष:- आज आपके विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य लोगों को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी।
सुझाव:-आज आप केलेफल का दान किसी ब्राम्हण को करें।
राशिरत्न:-हीरा ,ओपल
शुभरंग:- पर्पल

मिथुन:- आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप दुविधा न करें। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे।यात्रा से समुचित लाभ की संभावना है।
सुझाव:-आज आप हनुमान जी को गुड़ व मेवे का भोग अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-जामुनी

कर्क :- ग्रहानुसार कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमान जी को चोला चढ़ावें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-बादामी

सिंह:- आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। गणनापूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा करेंगे।
सुझाव:-आज आप तिलोदक से स्नान करें व तिल का दान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-हरा

कन्या:-आज वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा।
सूझाव:-आज आप लाल कम्बल का दान किसी गरीब ब्राम्हण को करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-सुनहला

तुला:-  आज आप वाणी और व्यवहार में संयम रखें । अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी।यात्रा से मध्यम लाभ सम्भव है।
सुझाव:-आज आप श्री राम चरितमानस दान करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-स्लेटी

वृश्चिक:-  आज आप अपने गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। जीवनसाथी और संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज आप 3 कन्याओं को सप्रेम भोजन करावें व भेट दें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:- गुलाबी

धनु:- आर्थिक और व्यापार व साझेदारी भरे कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। परोपकार की भावना आज प्रबल रहेगी। आमोद-प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा।सुदूर यात्रा से बचें।
सुझाव:-आज आप मखने व मिश्री का भोग श्री हनुमान जी को अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला

मकर:-  आज आपका दिन मिश्रित फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। उच्च पदाधिकारियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद ना करें।
सुझाव:-आज आप घी का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-मटमैला

कुंभ:- नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा हो सकती है। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमान जी को उनी वस्त्र भेट करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-गेरुवा

मीन :- आज आपका दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को साझेदारी के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात संभव है। उत्तम वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। 
सुझाव:-आज आप केसर के तिलक से श्रीहनुमानजी की आराधना करें व स्वयं भी लगावें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-हल्का लाल

।।आज के दिन का विशेष महत्व।। 

1 आज शिशिर ऋतु माघ माह कृष्ण पक्ष अष्ठमी तिथि है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

चारि पदारथ करतल ताकें।

प्रिय पितु मातु प्रान सम जाकें।।

अर्थ:- प्रभू श्री राम पिता दशरथ जी। व माता कैकेयी से कहते की हे तात शस्त्रों में गुरुजनों ने कहा है व मेरा स्वयं का मानना है की जो पुत्र अपने माता पिता को प्राण के समान अति प्रेम करे व उनकी आज्ञा का पालन करता है उस पुत्र के हाथों में स्वतः ही चारो पदार्थ आ जाते हैं। अर्थात वह चारो पदार्थ-1- धर्म, 2-अर्थ, 3-काम, 4- मोक्ष का दाता हो जाता है या यों समझे उन अतिदुर्लभ पदार्थो को मुट्ठी में लिए फिरता है।

“अस्तु माता पिता की सेवा सर्वोत्तम मानी जाती है।”

।।वास्तु टिप।।

हँसती हुई बुध्द की मूर्ती धन दौलत का प्रतीक मानी जाती है इसे अपने ड्राईंग रम में ही रखें शयन कक्ष व रसोई में इसे न रखें इसे इस मूर्ति की पूजा नहीं कि जाती बल्की इसे सजा के रखा जाता है इसकी उपस्थिति प्रतीकात्मक शुभ मानी जाती है।

।।इति शुभम्।।

। ।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस कथा व्यास।।
।।श्रीधाम श्री अयोध्या जी ।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button