05 मई 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल :- व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। कला के कार्यो में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशिफल :- अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। सन्तान सुख मिलेगा।
मिथुन राशिफल :- आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ हो सकता है। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।
कर्क राशिफल :- कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल :- कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे।
कन्या राशिफल :- कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।
तुला राशिफल :- संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा।
वृश्चिक राशिफल :- कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।
धनु राशिफल :- दिन अनुकूल बीतेगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
मकर राशिफल :- आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मंदी सम्भव है। व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है।
कुंभ राशिफल :- मनचाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में दिन शानदार रहेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। ज़रूरी यात्रा सम्भव है।
मीन राशिफल :- कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।

Back to top button