04 अप्रैल दिन बुधवार का राशिफल: इन राशि वालों की भरने वाली है झोलियाँ, पूरी होंगी मनोकामनाएँ

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 04 अप्रैल दिन बुधवार

04 अप्रैल दिन बुधवार का राशिफल: इन राशि वालों की भरने वाली है झोलियाँ, पूरी होंगी मनोकामनाएँऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
तिथि-चतुर्थी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:44
सूर्यास्त-06:16
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-प्रातः 07:43 से 09:16 तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से आनंद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे व्यव संभव है।तबीयत का ध्यान रखें, दुर्घटना से बचें। मानसिक बेचैनी से बहुत सी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सलाह है कि मन को संयमित रखें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन :-आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज शारीरिक उलझने परेशान कर सकती है। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद हो सकता है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। पैसे खर्च होंगे। समय से भोजन मिलने में दिक्कत आएगी। 
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज आपके निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगा। प्रेमपूर्ण सम्बंध की गहनता का परिचय होगा। आर्थिक लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है। चर्चा के दौरान विवाद से बचे।प्रवास की संभावना है। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आप आर्थिक विषयों को अच्छी तरह से हल कर पाएंगे। आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। साझेदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज आपको मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त संभव है, आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज व्यवसाय के क्षेत्र में आपको धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के सम्बंध में दौड़धूप बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज आपके हर प्रकार के कार्य करने में उत्साह का अभाव रहेगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें। प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना आज उचित नहीं है। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च होगा। यात्रा का योग है। राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आपको  आकस्मिक धन लाभ का योग बन सकता है, व्यापारी वर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखे।खर्च अधिक होगा। 
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है।
2 आज श्री गणेश चतुर्थी व्रत है, व सर्वाथसिद्धि योग है।
3 आज माता अनुसूया जयंती है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

सुनि सिसु रुदन परम प्रिय बानी। संभ्रम चलि आई सब रानी।।
हरषित जहँ तहँ धाईं दासी। आनँद मगन सकल पुरबासी।।

अर्थ:- सन्तशिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करतर हैं कि श्री अयोध्याधाम में चक्रवर्ती नरेश महाराज श्री दशरथ जी के महल में जब सभी रानियों ने छोटे बालकों की रोने की आवाज सुनी तो उत्कंठा युक्त होकर सब रानियाँ वहाँ आ गईं और हर्षित हो कर सब दास दासियाँ जहाँ-तहाँ दौड़ने लगी। सम्पूर्ण अयोध्या वासियों को पताचला छण भर में तीनों लोकों में आनंद छा गया और सब आनन्द मग्न हो कर मधुरमंगल छण का लाभ ले रहे है।

।।विशेष सुझाव।।

जिन भगवत भक्तों को अपने, अपने स्वजनों का अथवा सम्बन्ध विशेष की सर्वविधि कल्याण की कामना हो वे एक से चौदह मुखी रजत मण्डितरुद्रकक्ष कवच मंगवा सकते है।उसके लिए नीचे संपर्क सूत्र पर संपर्क कर सकते हैं।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button