5 मार्च 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— धन की समस्या का समाधान होगा। आईटी और मीडिया की जॉब में सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन में सफलता मिलेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। आपका बॉस आपसे प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक विचारों से युक्त रहेंगे।

वृषभ राशिफल— आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। आपकी पसंद का कार्य आपको मिलेगा। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक वस्तुओं में पैसे खर्च न करें। जॉब में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशिफल— राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहने वाला है। लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। इंटरव्यू में आज सफलता मिलेगी। मन पसंदीदा कार्य करने का प्रयास करेंगे। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशिफल— पुराना कर्ज परेशान कर सकता है। शुगर के रोगियों को ध्यान देने की आवश्यकता है। मन में बहुत सारे विचार एक साथ आयेंगे। लव लाइफ में उतावले पन से बचें। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह राशिफल— जॉब में अपेक्षा से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। व्यापार में आय बढ़ने की सम्भावना है। जिस किसी से आज अपेक्षा रखेंगे शायद वो वक्त में सहायता न करें। मित्रों के साथ समय बितायेंगे। छात्र पढ़ाई से सन्तुष्ट रहेंगे।

कन्या राशिफल— आपसी रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर पायेंगे। आपकी बातों और नीतियों को काफी प्रोत्साहन मिलने वाला है। परिवार में कुछ खटपट होगी लेकिन आप समझदारी से सब सम्भाल लेंगे। सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य से पुरुषार्थ करेंगे।

तुला राशिफल— सरकारी नौकरी में आज कार्यभार ज्यादा रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। घरवालों के साथ मन्दिर जा सकते हैं। सहयोगियों से अच्छी मदद मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल— मन को सुकून नहीं मिलेगा। लोग आपका मजाक बना सकते हैं। पैसों से जुड़े मामले उलझ रहे हैं। परिवार में क्लेश उत्पन्न न हो इसका ध्यान रखें। शेयर सट्टे से आज दूर रहना उचित होगा। फालतू बातों में समय बर्बाद न करें।

धनु राशिफल— सुख-शान्ति और आनन्द का वातावरण रहेगा। कार्यों में यश मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। चित्त में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा वक्त गुजारेंगे।

मकर राशिफल— सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में कुछ निवेश करने के योग बन रहे हैं। बीमा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहने वाला है। अधीनस्थ कर्मचारियों के लिये आप प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। शुभचिन्तकों की सलाह को महत्व दें।

कुम्भ राशिफल— मानसिक श्रम आज ज्यादा करना पड़ेगा। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। मनोरंजन के कार्यों में धन खर्च होगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। फिल्म लाइन से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा।

मीन राशिफल— नये कार्यों का शुभारम्भ करना आज उचित नहीं रहेगा। सम्पत्ति सम्बन्धी दस्तावेजों को सम्भाल कर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अजीब परिस्थितियाँ रहेंगी। उधार में धन देने से बचें।

Back to top button