15 मार्च 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष — दिन की शुरुआत से ही काम का तनाव रहेगा। अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। काम में इच्छानुसार सफलता नहीं मिलेगी। दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आयेगा। कोई मित्र आपकी आर्थिक मदद करेगा।राशिफल

वृषभ — धन प्राप्ति के मार्ग सुलभ होंगे। मनचाहा स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। कारोबार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। विद्यार्थियों को करियर में अच्छे मौके मिलेंगे।

मिथुन — जॉब में उन्नति होने के योग बन रहे हैं। घर में क्लेश का माहौल बनेगा। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहेगी। सहकर्मियों से सम्बन्ध खराब न करें। क्रोध में नियन्त्रण रखना बेहतर होगा।

कर्क — वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ विवाद न करें। प्रेम-सम्बन्धों में संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न न होने दें। शाम के समय कुछ तकलीफदेह स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। गुप्त शत्रुओं का भय रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह — हृदय रोगियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कड़ी मेहनत का यथोचित परिणाम शायद प्राप्त न हो। दूसरों पर हद से ज्यादा निर्भर न हों। आपमें धैर्य की कुछ कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सम्बन्धों की गरिमा बनाये रखें।

कन्या — आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मीडिया से जुड़े लोगों के दिन अवसरकारी है। आध्यात्मिक और बौद्धिक कार्यों में समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी। लोग आज आपको काफी गम्भीरता से लेंगे और आपसे सलाह की उम्मीद भी रखेंगे।

तुला — विद्यार्थियों की आज पढ़ाई में विशेष रूचि रहेगी। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण रहेगा। किसी संस्था विशेष से अवार्ड मिलेगा। यदि कोई कार्य शुरु कर रहें हैं तो उसके प्रति शंका न पालें। मनोरंजन और विलास की चीजों में धन खर्च होगा।

वृश्चिक — समय का बखूबी उपयोग कर लें। सम्पत्ति में बढ़ोत्तरी होगी। पूर्व में किये गये प्रयासों का शानदार परिणाम मिलेगा। कारोबार में इच्छित सफलता मिलेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिये दिन बेह्तरीन रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा से युक्त रहेंगे।

धनु — अव्यवहारिक कार्य करने से बचें। अत्यधिक उदारता और निष्ठा ही आपको नुकसान में डाल सकती है। किसी तरह के छलावे में न आयें। कारोबार में प्रयोग न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने मनोबल को गिरने न दें।

मकर — शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। नये बिजनेस अनुबन्ध हो सकते हैं। जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो दिन बिल्कुल उपयुक्त है। कारोबार का विस्तार करने में आसानी होगी। लव लाइफ आज बेहद रोमांटिक रहेगी।

कुम्भ — दिन आपके पूरी तरह से पक्ष में रहेगा। अपनी प्रतिभा का विस्तार कर सकते हैं। परिवार के लोगों का रवैया बेहद सहयोगात्मक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन अनुकूल है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

मीन — अति आत्मविश्वास आपके कार्यों में भारी पड़ सकता है। यात्राओं में धन और समय खराब होगा। कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें। अनावश्यक गतिविधियों के लिये अपनी प्रतिष्ठा को दांव पर न लगायें। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।

Back to top button