3 मार्च 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— यदि कोई समस्या है तो उस पर अतिवादी प्रतिक्रिया न दें। यात्रा कष्टकारक होने के योग बन रहे हैं। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। कार्यस्थल में मुश्किलें बढ़ेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपका पैसा फंस सकता है।

वृषभ राशिफल— पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। कोई खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि नौकरी ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। कोई गिफ्ट मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल— अपनी बातों को शेयर करते समय सतर्क रहें। व्यवसाय में घाटा हो सकता है। भाइयों के विषय में कुछ चिन्ता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आज आपको बचना चाहिए। दोपहर के बाद स्थिति में काफी सुधार आयेगा।

कर्क राशिफल— अति आत्मविश्वास में निर्णय लेने से बचें। सन्तान की पढ़ाई की चिन्ता रहेगी। आपसी रिश्तों में मजबूती आयेगी। कुछ मंहगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शाम को कुछ चिन्ता बढ़ सकती है।

सिंह राशिफल— आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम भरे निवेश लाभकारी रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कोई नया अनुबन्ध प्राप्त हो सकता है। विवादों का निपटारा होगा। प्रेम- सम्बन्धों के लिहाज से दिन बेहद भाग्यशाली दिन रहेगा।

कन्या राशिफल— किसी तीर्थस्थल की यात्रा हो सकती है। उमंग-उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। कार्यक्षेत्र में पराक्रम और वर्चस्व में वृद्धि होगी। नया काम आज शुरू कर सकते हैं।

तुला राशिफल— शरीर में थकावट रहेगी। आलस्य और प्रमाद से बचें। पड़ोसियों से वाद-विवाद हो सकता है। मन में चंचलता रहेगी। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। तीखा भोजन करने से बचें। काल्पनिक विचारों से दूर रहें।

वृश्चिक राशिफल— काफी आसानी से कठिन कार्यों कर पायेंगे। पित्त विकार जन्म ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में नवीनता आयेगी। यात्रा में देर हो सकती है। जॉब में सैलरी बढ़ने की सम्भावना है। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

धनु राशिफल— सामाजिक कार्यों में बाधा आयेगी। सरकारी काम में कुछ बाधा आ सकती है। कारोबार में बेहतरी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय में चर्चा होगी। पुराने रोग उभर सकते हैं। दिनचर्या व्यस्त रहेगी।

मकर राशिफल— घर में कुछ मरम्मत का कार्य हो सकता है। रोगों से मुक्ति मिलेगी। प्रिय जनों से मुलाकात होगी। एकाग्रचित्त होकार कार्य कर पायेंगे। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़े पजेसिव रहेंगे।

कुम्भ राशिफल— सम्पत्ति संबंधी मामलों का सामाधान हो सकता है। व्यापारिक यात्राओं में सफलता मिलेगी। मीटिंग और बैठकों में हिस्सा लेंगे। जॉब में कोई लापरवाही करने से बचें। प्रतिद्वंदी सक्रिय रहने वाले है। कोई आर्थिक वायदा करना आज उचित नहीं होगा।

मीन राशिफल— जरूरी कार्यों को दोपहर से पहले कर लें। बॉस से बहस में न पड़ें। अपने काम से काम रखें। कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें। अत्यधिक अभिमानी होने से बचें। घरेलू चिन्ताओं में फँसना पड़ सकता है।

Back to top button