9 जून 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन समृद्धि वाला रहने वाला है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आज किस्मत भरपूर साथ देगी।

वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन कल की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप जल्दीबाजी में कोई भी काम ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन मध्यम रूप से व्यतीत होने वाला है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत होगा। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्यालय में थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन कठिन रहेगा। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। व्यापार में घाटा होने की आशंका है। खान-पान में संयम बरतें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का समय ठीक रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके कुछ अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है।

सिंह राशि वाले लोगों को आज विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप किसी भी काम में लापरवाही ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिलेगी, इसलिए आप उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। मेहनत से अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। पुराने किए गए कामकाज का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। इसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

तुला राशि वाले लोग अपना आज का दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत करेंगे। आपकी रुकी कोई योजना प्रगति आएगी। पारिवारिक सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कारोबार में बरकत होगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज कामकाज में ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि कार्यों को छोड़ मनोरंजन की तरफ आप ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं, जिससे कई कार्य अधूरे रह सकते हैं या विलंब से पूर्ण होंगे। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि वाले लोगों को आज विशेष शुभ फल की प्राप्ति होगी। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन मिश्रित फल कारक रहेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

कुम्भ राशि वाले लोगों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। स्वभाव से चंचल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी हल्का महसूस करेंगे। आप अपनी सभी योजनाओं को सही समय पर अंजाम दे सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घरेलू सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। भाग्य के बलबूते आपको कोई बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। लॉक डाउन खुलने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती जाएगी। पड़ोसियों के साथ मामूली बहसबाजी होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा जो आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होगी।

Back to top button