19 जुलाई 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष- आज सप्तम चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। मंगल व शुक्र गोचर आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- आज सायंकाल 04:55 के बाद चन्द्रमा के सप्तम गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मकर राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। बैगनी रंग शुभ है।

कर्क- स्वास्थ्य सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मकर व मीन राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। जॉब में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी रंग शुभ है।

सिंह- सायंकाल 04:55 के बाद जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। सफेद रंग शुभ है। आईटी व मीडिया जॉब वालों को सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा। तुला का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- चन्द्रमा सायंकाल 04:55 के बाद स्वास्थ्य में थोड़ा तनाव दे सकता है। अरण्यकाण्ड का पाठ उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना बनएगा। हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक- द्वादश चन्द्रमा जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल करेगा। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

धनु- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के दशम गोचर से सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र गोचर बैंकिंग जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला  रंग शुभ है।

कुंभ- आज सायंकाल 04:55 के बाद चन्द्रमा का दशम व गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। आसमानी रंग शुभ है।

मीन- सायंकाल 04:55 के बाद चन्द्रमा का नवम व गुरु का द्वादश स्थिति व्यवसाय में बड़ा लाभ करा सकती है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पाठ करें।

Back to top button