31 अगस्त 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष: आज चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी यात्रा को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष: आप अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा।हरा व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। 

मिथुन: चन्द्र का वृष व सूर्य का सिंह गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क: चन्द्रमा का  एकादश व सूर्य का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।छात्र कॅरियर में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: व्यवसाय में सूर्य के इस राशि में व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी।व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के  प्रति सतर्क रहें।पीला व सफेद रंग शुभ है।

कन्या: जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।नीला व आसमानी रंग शुभ है।

तुला: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में तनाव संभावित है।माता दुर्गा जी की पूजा करें।हरा व नीला रंग शुभ है।तिल  का दान करें।

वृश्चिक: मंगल व सूर्य का दशम गोचर सुखद है।जॉब में जल्द प्रोमोशन हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व बैगनी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें। 

धनु: आज मंगल: सूर्य का नवम व चन्द्रमा का खष्ठम लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र बैंकिंग से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

मकर: मंगल व सूर्य अष्टम उदर विकार दे सकते हैं।शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय व चन्द्रमा का पँचम गोचर शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ:  मंगल:सूर्य का सप्तम ,चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। 

मीन: सूर्य का  खष्ठम गोचर स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट करता गया।चन्द्रमा का तृतीय गोचर बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

Back to top button