30 अगस्त 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष: आज गुरु का कुंभ व चन्द्र का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष: चन्द्रमा जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन: चन्द्र का द्वादश गोचर भावुकता देता है। मंगल व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।हरा व नीला रंग शुभ है।व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

कर्क: राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह: जॉब में राशि स्वामी सूर्य व मंगल के इस राशि में व चन्द्र के वृष गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

कन्या: जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

तुला: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।मसूर की दाल का दान करें। 

धनु:  आज चन्द्र का वृष व सूर्य का सिंह गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

मकर: शनि व चन्द्रमा मीडिया व बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।बजरंगबाण का पाठ करें।

कुम्भ: गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं।लाल व सफेद रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

मीन: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गुरु का द्वादश, शुक्र का सप्तम व चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व लाल रंग शुभ है।भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।तिल का दान करें।

Back to top button