14 अगस्त 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष- आज सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का सप्तम गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा का तुला राशि मे गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन संघर्षमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। तिल का दान करें। हरा व नीला  रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है।

 कर्क- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं।सफ़ेद व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य जी की पूजा करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- आज छात्र अपने कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। शिवपुराण का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है

धनु- आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का कर्क तथा चन्द्र का तुला गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मकर- शनि का मकर व चन्द्रमा का तुला गोचर आज इस राशि के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

कुंभ- राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन- टीचिंग, मीडिया व फाइनेंसियल सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व मंगल रियल स्टेट में लाभ करवा सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Back to top button