7 अगस्त 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष- आज चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा प्रोमोशन में सहायक हैं ।पीला व लाल रंग शुभ है।चावल का दान करें।

वृष- शुक्र व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का मन बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- सूर्य का द्वितीय व  गुरु का एकादश गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा आज इसी राशि में है।जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण में नए कार्य आरंभ  कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- बैंकिंग व आईटी जॉब के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी।रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सूर्य व चन्द्रमा के द्वादश गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

कन्या-छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।चन्द्रमा व सूर्य का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा।तिल का दान करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।बिजनेस में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु-  आज व्यवसाय में प्रगति के सुख से प्रसन्नता है।अष्टम सूर्य व चन्द्रमा कष्ट देंगे।आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- घर में नवीन कार्य आरंभ के लिए आज छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सूर्य व चन्द्रमा का सप्तम गोचर लाभ देगा।परिवार में खुशहाली की स्थिति  रहेंगे। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।बजरंगबाण का पाठ करें।

कुम्भ- चन्द्रमा व गुरु जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन कष्टमय रहेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।चावल का दान करें। शनि व चन्द्रमा के बीज मंत्र  का जप करें।

मीन- चन्द्रमा व सूर्य का कर्क गोचर शुभ है।छात्र सफल रहेंगे।चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।भगवान शिव की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Back to top button